बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : पप्पू यादव की रिहाई के लिए कार्यकर्ताओं का जुनून, मुंडन कराकर सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

BIHAR NEWS : पप्पू यादव की रिहाई के लिए कार्यकर्ताओं का जुनून, मुंडन कराकर सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

DARBHANGA : जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की रिहाई की मांग को लेकर बीते दिनों मधेपुरा में जाप के पुरुष कार्यकर्ताओं को मुंडन कराते आपने देखा होगा। पप्पू यादव के प्रति कार्यकर्ताओं में जुनून इस कदर है कि अब महिला कार्यकर्ता ने भी अपने सिर के बाल मुंडवा दिये।

दरभंगा में जाप की महिला कार्यकर्ता ने ऐसा कर पप्पू यादव की रिहाई की मांग की है। इनके साथ-साथ पुरुष कार्यकर्ताओं ने भी अपना मुंडन कराया और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। जाप कार्यकर्ताओं ने सरकार से पप्पू यादव की जल्द रिहाई की मांग की है। ऐसा नहीं करने पर आंदोलन को और तेज करने की बात कही है। मुंडन के दौरान जाप कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी भी की। 

जाप कार्यकर्ताओं का कहना है कि पप्पू यादव को बेवजह गिरफ्तार किया गया है। जाप की महिला कार्यकर्ता की बिहार सरकार को जगाने के लिए उन्होंने यह कदम उठाया है। अब इससे भी सरकार की आंखें नहीं खुलेगी तब आंदोलन को और तेज किया जाएगा। 

महिलाओं ने भी कराया मुंडन

कहा जाता है कि महिलाओं को अपने बाल सबसे प्रिय होते है लेकिन दरभंगा के महिला जाप कार्यकर्ताओं में अपने नेता की रिहाई के लिए इस कदर जुनून देखने को मिला। महिला कार्यकर्ताओं ने अपने सिर के बाल मुंडवा दिये। जाप कार्यकर्ताओं ने बताया कि यदि सरकार ने पप्पू यादव को रिहा नहीं किया तो वे आत्मदाह करने को विवश होंगे।

Suggested News