बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS: पुलिस की पिटाई से युवक की हुई मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया थाने का घेराव, पुलिस ने भी की हवाई फायरिंग

BIHAR NEWS: पुलिस की पिटाई से युवक की हुई मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया थाने का घेराव, पुलिस ने भी की हवाई फायरिंग

GAYA: जिले के मानपुर प्रखंड के बुनियादगंज थाना क्षेत्र के कुम्हार टोली में मटका फोड़ने के बाद हुए विवाद में युवक की जान चली गई। दरअसल पुलिस ने मामूली विवाद में एक युवक को पीट दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आक्रोशित लोगों ने घटना के विरोध में थाने का घेराव किया। जिसके बाद भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने हवाई फायरिंग भी की।

मृत युवक की पहचान कुम्हरटोली निवासी राम स्वरूप प्रजापति के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। मृतक शख्स राज मिस्त्री का काम करता था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक झुमटा कार्यक्रम खत्म होने के बाद कई लोग हनुमान मन्दिर के पास बैठकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान किसी बात पर उनमें बहस होने लगी जिसने धीरे धीरे झगड़े का रूप ले लिया। तभी मौके से गुजर रहा गश्ती दल वहां पहुंचा और विवाद सुलझाने की कोशिश करने लगा। मगर मामला बढ़ते और बिगड़ते देख पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इससे वहां अफरातफरी मच गई और राम स्वरूप प्रजापति गंभीर रूप से घायल हो गया. 


घटना के बाद स्थानीय लोग उसे इलाज के लिए अनुग्रह नारायण अस्पताल ले जाने लगे जहां रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिसिया पिटाई से युवक के मौत होने की खबर आग की तरह फैल गई। जिससे स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे। लोगों ने शव के साथ पुलिस थाने का घेराव कर पथराव शुरू कर दिया। स्थिति बेकाबू होती देख पुलिसकर्मियों ने मोर्चा संभाला और हवाई फायरिंग की, जिससे कई लोग वहां से भाग खड़े हुए। घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी आदित्य कुमार, एएसपी मनीष कुमार, डीएसपी घूरन मंडल, सिटी एसपी राकेश कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस के आलाधिकारी पहुंच गए। जिसके बाद गांववालों से बातचीत कर मामले को शांत कराया गया।


Suggested News