बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार सरकार ने IAS से लेकर क्लर्क तक के कर्मियों की संपत्ति की मांगी जानकारी, 15 फरवरी तक नहीं दिया ब्योरा तो रुकेगा वेतन

बिहार सरकार ने IAS से लेकर क्लर्क तक के कर्मियों की संपत्ति की मांगी जानकारी, 15 फरवरी तक नहीं दिया ब्योरा तो रुकेगा वेतन

PATNA: बिहार सरकार ने आईएएस से लेकर क्लर्क तक के सभी अधिकारियों और कर्मियों की संपत्ति की जानकारी मांगी है। बोर्ड और निगमों के कर्मियों के संपत्ति की भी जानकारी मांगी गई है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिया है।

सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को 15 फरवरी तक अपने संपत्ति का ब्योरा संबंधित विभागों में जमा करना है। संपत्ति की ब्योरा नहीं देने पर फरवरी माह का वेतन नहीं जारी किया जाएगा।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वार जारी निर्देश में कहा गया है कि गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी अखिल भारतीय सेवा के सभी पदाधिकारियों तथा राज्य सरकार एवं राज्य सरकार के अधीन सभी उपक्रमों के समूह क, ख और ग के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों से चल एवं अचल संपत्ति तथा दायित्वों की विवरणी प्राप्त कर उन्हें सार्वजनिक किया जाना है।

सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों से प्राप्त चल एवं अचल संपत्ति तथा दायित्वों की विवरणी 31 मार्च 2020 तक विभागीय बेवसाइटों के माध्यम से सार्वजनिक किया जाएगा।


Suggested News