बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार पहुंचे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, कई परियोजनाओं का किया शिलान्यास

बिहार पहुंचे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, कई परियोजनाओं का किया शिलान्यास

न्यूज़ 4 नेशन डेस्क : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी आज बिहार दौरे पर है. बिहार पहुंच गडकरी ने राष्ट्रीय राजमार्ग, राष्ट्रीय जलमार्ग एवं केंद्रीय सड़क निधि की 11 परियोजनाओं का शिलान्यास किया.  इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने भारी संख्या में उमड़े जन सैलाब को संबोधित भी किया. 

चंपारण के ऐतिहासिक बगहा अनुमंडलीय मैदान में लोकसभा चुनाव पूर्व चल रहे सरकार की योजनाओं के प्रचार प्रसार अभियान को गति देते हुए यहा 366 करोड़ के विभिन्न योजनाओं का केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शिलान्यास और लोकार्पण किया

केंद्रीय मंत्री ने अपने संबोधन में बगहा के किसानों को भी खुश करने की पूरी कोशिश की. संबोधन के शुरुआत में ही क्षेत्र में दिख रही खेतों की हरियाली का बखान करते हुए गन्ना किसानों को आने वाले समय में बायो फ्यूल इथिनॉल से होने वाले फायदे के बारे में बताया।वहीं मोतिहारी पहुंचे मंत्री नितिन गडकरी ने 2540 करोड़ की लागत से बनने वाली तीन परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

कुल मिलाकर पीएम मोदी के मिशन 2019 के लक्ष्य को साधते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 01 वाल्मीकि नगर के बीजेपी सांसद सतीश चन्द्र दुबे के प्रयासों की भी जमकर सराहना करते हुए विकास करने वाली पार्टी और एनडीए सरकार को पुनः समर्थन की अपील किया

Suggested News