बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार पुलिस अब शऱाब के साथ-साथ तम्बाकू के खिलाफ चलाएगी अभियान,सभी जिलों के डीएसपी मुख्यालय बने नोडल अधिकारी

बिहार पुलिस अब शऱाब के साथ-साथ तम्बाकू के खिलाफ चलाएगी अभियान,सभी जिलों के डीएसपी मुख्यालय बने नोडल अधिकारी

PATNA: बिहार पुलिस  अब शराब के साथ-साथ तंबाकू के खिलाफ भी  अभियान चलाएगी। इसको लेकर सभी जिलों के डीएसपी मुख्यालय को नोडल अधिकारी बनाया गया है।पुलिस मुख्यालय में आज अपर पुलिस महानिदेशक विनय कुमार की अध्यक्षता में सभी जिले के डीएसपी मुख्यालय और पुलिस इंस्पेक्टर को तम्बाकू नियंत्रण के गुर सिखाने के लिए अपराध अनुसंधान विभाग और राज्य सरकार की तकनीकी सहयोगी संस्थान सोसिओ इकनोमिक एंड एजुकेशनल डेवेलपमेंट सोसाइटी (सीड्स) के संयुक्त तत्वावधान में  राज्यस्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई।

 अपर पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने बताया कि तम्बाकू के दुष्परिणामों से बच्चों और अवयस्कों को बचाना बहुत आवश्यक है। उन्होंने निर्देश दिया कि जमीनी स्तर पर इस कार्यक्रम का संचालन किया जाना बहुत आवश्यक है। उन्होंने तम्बाकू नियंत्रण कानून के उलंघनकर्ताओं को COTPA, FSSAI, JJ Act सहित विभिन्न धाराओं में दंडित करने का सख्त निर्देश दिया।

एडीजी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को अपने अपने कार्यक्षेत्रों में कोटपा 2003 के विभिन्न धाराओं का अनुपालन  सुनिश्चित ना करने पर नाराजगी व्यक़त की। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से पुलिस थाना और पुलिस कार्यालयों को तम्बाकू मुक्त घोषित करने का भी निदेश दिया।

बता दें कि हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन और भारत सरकार द्वारा प्रकाशित GATS 2 के सर्वे में बिहार में तम्बाकू सेवन करने वालों में काफी कमी आई है, यह आंकड़ा 53.5% से घट कर 25.9% हो गई है।

Suggested News