बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेगूसराय में ताबड़तोड़ फायरिंग से बिहार पुलिस अलर्ट, अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए कई जिलों की पुलिस कर रही छापेमारी

बेगूसराय में ताबड़तोड़ फायरिंग से बिहार पुलिस अलर्ट, अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए कई जिलों की पुलिस कर रही छापेमारी

पटना. बेगूसराय में साइको किलर ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर 11 लोगों को गोली मार दी। इसमें एक लोगों की मौत हो गयी।  जबकि 10 लोगों गंभीर रूप से घायल हो गये। इस पर पुलिस मुख्यालय ने सीमावर्ती जिले की पुलिस को अलर्ट किया है। साथ ही अपराधियो की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार दो बाइक सवार अपराधियों ने जिले के मल्हीपुर में दो लोगों को, बरौनी थर्मल चौक पर तीन लोगों को, बरौनी में दो लोगों को, तेघड़ा में दो लोगों को, बछवाड़ा में दो लोगों को गोली मार दी। इस गोलीबारी में करीब 11 लोगों को गोली लगी है। इसमें एक लोगों की मौत की हो गयी है। बाकी 10 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

मृतक की पहचान बरौनी थाना क्षेत्र के पिपरा गांव निवासी चंदन कुमार के रूप में हुई है। वहीं घायलों में पटना के बाढ़ के रहने वाले विशाल सोलंकी, मोकामा के रहने वाले रंजीत यादव, बेगूसराय के फुलवरिया निवासी नितेश कुमार, तेयाय के गौतम कुमार, बरौनी के अमरजीत कुमार, मंसूरचक के नीतीश कुमार, मरांची के रहने वाले मोहन राजा के अलावा प्रशांत कुमार रजक और भरत यादव हैं।

वहीं इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अपराधियों को पकड़ने में जुट गयी है। इसके लिए पुलिस सड़कों पर नाकेबंदी कर दी है। ताबड़तोड़ हुई इस फायरिंग से लोगों में चीख पुकार मच गयी। लोग दहशत में आ गए हैं। वहीं पुलिस सुरक्षा को लेकर पुलिस गश्ती बढ़ा दी है।

Suggested News