बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार पुलिस ने कुख्यात अपराधी मंटू शर्मा को मुंबई से किया गिरफ्तार, हत्या व रंगदारी समेत कई संगीन मामले में वर्षों था फरार

बिहार पुलिस ने कुख्यात अपराधी मंटू शर्मा को मुंबई से किया गिरफ्तार, हत्या व रंगदारी समेत कई संगीन मामले में वर्षों था फरार

पटना. बिहार की मज्जफरपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली हैं। वर्षों से फरार चल रहा कुख्यात मंटू शर्मा को मुजफ्फरपुर पुलिस ने मुम्बई से गिरफ्तार किया है। मंटू शर्मा पर पूर्व मेयर की हत्या और प्रोपर्टी डीलर से 50 लाख रंगदारी मांगने समेत कई संगीन मामले दर्ज हैं। अब पुलिस उसे मुंबई से बिहार लाएगी।

मंटू शर्मा ठेकेदारी और टेंडर की दुनिया के चर्चित कुख्यात अपराधी है। पूर्व मेयर समीर कुमार हत्याकांड में मंटू शर्मा का नाम सामने आया था। बताया जा रहा है कि समीर कुमार की हत्या मंटू शर्मा ने ही करवाई थी। साथ ही प्रोपर्टी डीलर से 50 लाख की रंगदारी मांगने में भी उसका नाम सामने आया था।

मिठनपुरा थाना क्षेत्र के नंदबिहार कालोनी निवासी प्रोपर्टी डीलर विजेंद्र कुमार से 50 लाख की रंगदारी वीपीएन कॉल कर मांगी थी। साथ ही रंगदारी की राशि नहीं देने पर उसकी हत्या की धमकी दी थी। इसे लेकर प्रोपर्टी डीलर ने मिठनपुरा थाने में केस दर्ज कराया था।


Suggested News