बिहार पुलिस एसोसिएशन ने की छठ करनेवाले पुलिसकर्मियों को छुट्टी देने की मांग, कहा नारियल छूकर शपथ लेनेवालों की भी नहीं सुन रहे एसपी

PATNA : बिहार पुलिस मुख्यालय के आदेश के तहत सभी पुलिसकर्मियों को छुट्टी रद्द कर दी गयी है। हालाँकि बिहार पुलिस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मृत्युंजय तिवारी ने कहा की इस तरह का आदेश हर वर्ष निकलता है। लेकिन स्वयं छठ करने वाले पुलिसकर्मियों को छुट्टी मिलती रही है। आदेश में विशेष परिस्थिति में छुट्टी मिलेगा यह बात भी अंकित है।
उन्होंने कहा की स्वयं छठ करने वाले पुलिसकर्मी जिनकी कई मन्नत पूरी होने पर छठ करते है। वे सभी नारियल छूकर छठ मईया की शपथ लेकर भी छुट्टी लेने को तैयार है। फिर भी ज़िले के एसपी कुछ भी सुनने को तैयार नहीं है। इससे पुलिसकर्मी मायूस और आक्रोश में है।
उन्होंने पुलिस मुख्यालय से माँग की है की तत्काल आदेश ज़िले के एसपी को दिया जाये की जो पुलिसकर्मी स्वयं छठ पूजा मन्नत पूरी होने या मन्नत के लिए कर रहे है उन्हें छुट्टी दिया जाये।