बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार पुलिस एसोसिएशन ने पुलिस मुख्यालय पर लगाया गंभीर आरोप, काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन की दी चेतावनी

बिहार पुलिस एसोसिएशन ने पुलिस मुख्यालय पर लगाया गंभीर आरोप, काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन की दी चेतावनी

पटना. बिहार पुलिस एसोसिएशन ने पुलिस मुख्यालय पर उनकी मांगों को नजरअंदाज करने का आरोप लगया है। इसको लेकर एसोसिएशन ने पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया है। एसोसिएशन के अध्य्क्ष मृत्युंजय कुमार सिंह व महामंत्री कपिलेश्वर पासवान ने बताया कि एसोसिएशन की मांगों पर पुलिस मुख्यालय नहीं सुनवाई कर रहा है। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मामले में हस्तक्षप करने की गुहार लगायी है। उन्होंने पुलिस मुख्यालय पर आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों के स्थानांतरण में आने वाली दिक्कतों को मुख्यालय द्वारा नजरअंदाज किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने मांगे नहीं सुने जाने पर काली पट्टी बंधकर विरोध करने की चेतावनी दी है।

मृत्युंजय कुमार सिंह ने कहा कि राजधानी पटना सहित बिहार के जिलों में पदस्थापित कई पुलिसकर्मी गंभीर रोगों से ग्रसित है या उनके परिवार के सदस्य का इलाज में स्थानांतरण से प्रभावित हो गया है। ऐसे में पुलिस मुख्यालय को स्थानांतरण पर फिर से विचार करना चाहिए। मृत्यंजय कुमार सिंह ने कहा कि बीमारी से पीड़ित पुलिसकर्मियों का चिकित्सकीय आधार पर विगत 2 वर्ष से स्थानांतरण का बोर्ड लंबित है।

उन्होंने कहा कि बिहार भर के अनेकों पीड़ित कनिय पुलिसकर्मी एस पी /रेंज आईजी /पुलिस मुख्यालय से अनेकों बार गुहार लगा चुके हैं। दुर्भाग्यपूर्ण है कि पीड़ितों वास्तविक समस्याओं को नहीं सुना जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी मांगों को नहीं सुना जाएगा, तो आने वाले दिनों में सभी पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान काली पट्टी बांधकर विरोध करेंगे।

पटना से अनिल कुमार की रिपोर्ट

Suggested News