बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा....केंद्रीय चयन पर्षद ने एडमिट कार्ड का लिंक किया जारी

 बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा....केंद्रीय चयन पर्षद ने एडमिट कार्ड का लिंक किया जारी

PATNA: केन्द्रीय चयन पर्षद ने 18 फरवरी को अपनी आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर  8 मार्च, 2020 को आयोजित होने जा रही बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के एग्जाम सेंटर की लिस्ट जारी किया था।उसके बाद अब एडमिट कार्ड का लिंक भी जारी कर दिया गया है।आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर अपना एडमिट कार्ड डाउलोड कर सकते हैं।

बता दें कि सिपाही भर्ती की इस परीक्षा में करीब 6 लाख उम्मीदवार शामिल होंगे। उम्मीदवार अपने रोल नंबर के मुताबिक अपना एग्जाम सेंटर चेक कर सकते हैं। हर रोल नंबर के आगे उसका एग्जाम सेंटर दिया गया है। 

एडमिट कार्ड का लिंक भी जारी

केन्द्रीय चयन पर्षद ने हालांकि अभी सिर्फ लिंक जारी किया है। अभी सीएसबीसी ने परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड नहीं किए हैं। कुछ दिनों पहले जारी नोटिस के मुताबिक एडमिट कार्ड उम्मीदवार 20 फरवरी यानी कल से जारी किए जाएंगे। यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली 10 बजे से 12 बजे तक और दूसरी पाली 2 बजे से चार बजे तक होगी। 

ये भर्ती परीक्षा बिहार पुलिस में सिपाही के 11880 पदों को भरने के लिए हो रही है। बिहार पुलिस में सिपाही के 11880 पदों के लिए केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने 12 और 20 जनवरी को लिखित परीक्षा की घोषणा की थी। 12 जनवरी को दो पालियों में परीक्षा आयोजित की गई थी। हालांकि 20 जनवरी को होने वाली लिखित परीक्षा अचानक स्थगित कर दी गई थी। इसमें करीब 6 लाख अभ्यर्थियों को शामिल होना था।  


Suggested News