बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार पुलिस को मिली बड़ी सफलता, आईपीएस अधिकारी के घर हुई चोरी के मामले का किया उद्भेदन

बिहार पुलिस को मिली बड़ी सफलता, आईपीएस अधिकारी के घर हुई चोरी के मामले का किया उद्भेदन

PATNA. बिहार में लगातार चोरी- डकैती, लूट जैसी घटनाएं बढ़ती जा रही है। बिहार पुलिस के द्वारा इन घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए कोशिश लगातार जारी है। इसी क्रम में पुलिस को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने मध्यप्रदेश में पदस्थापित आईपीएस अधिकारी के घर में हुई चोरी की सफल उद्भेदन कर लिया है। 

दरअसल, यह घटना 14 फरवरी की थी। मिली जानकारी अनुसार राजीव नगर थाना क्षेत्र के अशोक पूरी कॉलोनी में मध्य्प्रदेध में पदस्थापित आईपीएस अधिकारी के घर में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। जिसके बाद पुलिस चोरों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी। 

इस मामले की जानकारी देते हुए राजीव नगर थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने कहा है अशोक पूरी कॉलोनी के घर में आईपीस अधिकारी के माता राजेश्वरी सिन्हा  पिता नागेंद्र वर्मा के घर चोरी मामले में एक युवक को चोरी के मोबाईल के साथ घटना के कुछ दिन बाद गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद आरोपी से पूछताछ कर इस मामले में अन्य तीन अपराधियों रवि कुमार ,मोहम्मद सद्दाम और अशरफ की गिरफ्तारी की है। 

बता दें कि, इन आरोपियों के साथ ही पुलिस ने चोरी के आभूषण खरीदार लल्लू शर्मा को भी गिरफ्तार किया है। जिसके पास से चोरी की गई चाँदी के आभूषणों को बरामद किया है। बताते चलें कि, मध्यप्रेदश में पदस्थापित आईपीएस अधिकारी के घर से चोरों ने नौ लाख कैश और सोने-चांदी के आभूषणों की चोरी की थी। पुलिस पुछताछ में चोरों ने बताया कि, घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने चोरी के पैसों का बंटवारा कर कोलकाता चले गए थे।

वहीं पुलिस ने बताया कि, रवि कुमार और मोहम्मद सद्दाम दर्जन भर मामले में जेल जा चुके हैं। दोनों कुछ महीनें पहले ही जेल से छूटे थे। जिसके बाद फिर से चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। फिलहाल पुलिस इस मामले में फरार अशरफ की तलाश में जुटी है।



Suggested News