बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दीपावली और छठ को लेकर बिहार पुलिस मुख्यालय का आदेश, 4 नवम्बर तक पुलिसकर्मियों और अधिकारियों की छुट्टियां रद्द

दीपावली और छठ को लेकर बिहार पुलिस मुख्यालय का आदेश, 4 नवम्बर तक पुलिसकर्मियों और अधिकारियों की छुट्टियां रद्द

PATNA : प्रकाश के पर्व दीपावली और आस्था का महापर्व छठ पूजा में अब कुछ दिन ही शेष बचा है. इसके मद्देनजर बिहार पुलिस की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गयी है. इन पर्वों को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये जाते हैं. साथ ही यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए भी भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाती है. 

इसे भी पढ़े : इलाज के दौरान महिला की हुई मौत, परिजनों ने कम्पाउंडर को बनाया बंधक

इसके लिए बिहार पुलिस मुख्यालय ने आदेश जारी कर दिए हैं. मुख्यालय की ओर से जारी आदेश में सभी पुलिसकर्मियों और अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गयी हैं. 25 अक्टूबर से लेकर 4 नवम्बर तक उनकी छुट्टियां रद्द रहेंगी. बताया जा रहा है की विशेष परिस्थिति में ही इन्हें अवकाश मिलना सम्भव है. 

इसे भी पढ़े : लूटपाट के दौरान अपराधियों ने की युवक की पिटाई, वाहन और पैसा छीनकर हुए फरार

बताते चलें बिहार में दीपों का उत्सव दीपावली 27 अक्टूबर को और 2, 3 नवम्बर को छठ पूजा मनाया जायेगा. इसके लिए पुलिस और प्रशासन की ओर से तैयारी की जा रही है. 

पटना से कुंदन की रिपोर्ट 


Suggested News