बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार पुलिस ने राज्य में चलाया समकालीन अभियान, 12 घंटे में 2877 अपराधियों को किया गिरफ्तार

बिहार पुलिस ने राज्य में चलाया समकालीन अभियान, 12 घंटे में 2877 अपराधियों को किया गिरफ्तार

PATNA : बिहार पुलिस मुख्यालय के आदेश पर चलाये गए समकालीन अभियान में महज 12 घंटे में पटना सहित राज्य के सभी जिलों से कुल 2877 अपराधियों की गिरफ़्तारी की गयी है। इस मामले की पूरी जानकारी देते हुए बिहार पुलिस एसटीएफ के उपमहानिरीक्षक किम ने बताया कि बिहार पुलिस के द्वारा समकालीन अभियान चलाया जा रहा है।

इस दौरान आगामी गणतंत्र दिवस के पहले 23 की रात्रि और 24 जनवरी की सुबह तक चलाये गए समकालीन अभियान में कुल 2877 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें 649 वांछित सक्रिय अपराधियों की गिरफ्तारी हुई है। इनमें 55 अपराधी हत्या के कांड में सम्मिलित थे।

एस टी  एफ़ डी आई जी ने जानकारी देते हुए बताया कि समकालीन अभियान के दौरान कुल अग्नियास्त्र 13, जिंदा कारतूस 27, गांजा 37 किलोग्राम, देसी और विदेशी शराब की बड़ी खेप और नकद राशि ₹1,93,710 की बरामदगी बिहार एसटीएफ की टीम ने की है।

डीआईजी किम ने बताया की बिहार पुलिस द्वारा समकालीन अभियान चलाए जाने की बात कही गई है। जिससे अपराधियों में खौफ और लोगों में पुलिस पर विश्वास जग सके। 

पटना से अनिल की रिपोर्ट 

Suggested News