बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार के इंस्पेक्टर से लेकर सिपाही तक की छुट्टी को लेकर पुलिस मुख्यालय का बड़ा आदेश,जानिए गाइडलाइंस...

बिहार के इंस्पेक्टर से लेकर सिपाही तक की छुट्टी को लेकर पुलिस मुख्यालय का बड़ा आदेश,जानिए गाइडलाइंस...

PATNA: बिहार के पुलिस कर्मियों की छुट्टी को लेकर पुलिस मुख्यालय ने गाइडलाइन जारी किया है। इस संबंध में बिहार पुलिस मुख्यालय (कार्मिक एवं कल्याण विभाग) ने सभी जिलों के एसपी, बिहार सैन्य पुलिस के कमांडेंट, रेल पुलिस के अधीक्षक को पत्र लिखा है। 

बिहार पुलिस मुख्यालय ने अपने पत्र में कहा है कि पुलिस निरीक्षक से सिपाही स्तर तक के पुलिस पदाधिकारियों, कर्मियों एवं अन्य अराजपत्रित कर्मियों को अपने जिला में उपलब्ध एवं कार्यरत बल का संतुलन बनाए रखते हुए रोटेशन के आधार पर नियमानुसार अवकाश की स्वीकृति प्रदान करेंगे। 

पुलिस मुख्यालय ने अपने आदेश में आगे लिखा है कि थानाध्यक्ष स्तर के पदाधिकारियों की अवकाश स्वीकृति के संबंध में  जिला/ थाना के अपराध स्थिति पर विशेष ध्यान देते हुए आवश्यकतानुसार एवं नियमानुसार अवकाश की स्वीकृति प्रदान करेंगे.  बिहार पुलिस मुख्यालय के  पुलिस महानिरीक्षक  ने आज यह आदेश जारी किया है।

Suggested News