बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार पुलिस के जवान ने की खुदकुशी, छुट्टी नहीं मिलने से था तनाव में

बिहार पुलिस के जवान ने की खुदकुशी, छुट्टी नहीं मिलने से था तनाव में

JAHANABAD : जहानाबाद से एक दर्दनाक खबर आ रही है, जहां बताया जा रहा है कि बिहार पुलिस के एक जवान ने खुदकुशी कर ली है। जवान का नाम विदुर कुमार था। उसके दोस्तों ने बताया कि कई दिनों से वह तनाव में था। छुट्टी नहीं मिलने की वजह से तनाव की बात कही जा रही है। 

दो दिन पहले ही वो जहानाबाद से भागकर अपने घर आया था। भागलपुर के सिकंदरपुर में उसका घर था। घर में उसने खुदकुशी की। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हुआ जा रहा है। परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिसकर्मियों को छुट्टी नहीं मिलने की बात कोई नहीं नयी है। 

हाल ही में पटना के पुलिस लाइन में सिपाहियों ने जमकर बवाल काटा था। वहां पर तबियत खराब होने की वजह से एक महिला रंगरूट की मौत हो गयी थी। इस मामले में भी कहा गया था कि महिला रंगरूट को छुट्टी नहीं दी गयी थी, जिसके कारण उसकी मौत हुई। 

महिला रंगरूट की मौत के बाद बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी पुलिस लाइन में इकट्ठा हुए और जमकर उत्पात मचाया। एसपी-डीएसपी सभी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस के आलाधिकारियों ने सिपाही विद्रोह को शांत कराया।    


Suggested News