बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

छठ महापर्व को लेकर बिहार पुलिस की तैयारी पूरी, जानिए छठव्रतियों की सुरक्षा में तैनात होंगे कितने पुलिसकर्मी...

छठ महापर्व को लेकर बिहार पुलिस की तैयारी पूरी, जानिए छठव्रतियों की सुरक्षा में तैनात होंगे कितने पुलिसकर्मी...

PATNA : बिहार पुलिस ने छठ पर्व को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने कहा की छठ महापर्व को लेकर पुलिस मुख्यालय के तरफ से तैयारी पूरी कर ली गई है। बिहार में 36 विशेष सशस्त्र बल की कंपनियां अलग अलग जिलों में लगाई गई है। होमगार्ड के 3 हज़ार जवानों की तैनाती की गयी है। घुड़सवार दस्ते की 5 टुकड़ियां लगायी गयी है। उन्होंने कहा की केन्द्रीय अर्धसैनिक बल की 4 कम्पनियाँ उपलब्ध कराई गयी है। जिसे अलग अलग जिलों में तैनात की गयी है। 4165 हवलदार और सिपाही की प्रतिनियुक्ति की गयी है। 155 दारोगा और एएसआई की प्रतिनियुक्ति की गयी है। 18 पुलिस इंस्पेक्टर की तैनाती की गयी है। ट्रेनिंग करने 2100 दारोगा और एएसआई की प्रातिनियुक्ति भी गयी है। उन्होंने कहा की औरंगाबाद के देव में 6 पुलिस उपाधीक्षक और पटना में 30 डीएसपी लगाए गए है। 

वहीं एडीजी ने कहा की बिहार में 2 सीटों के उपचुनाव को लेकर पर्याप्त संख्या में केंद्रीय अर्धसैनिक बल नियुक्त किए गए हैं। जो पोलिंग बूथ है वहां पर पर्याप्त संख्या में केंद्रीय अर्धसैनिक बल की तैनाती की जाएगी। उसके अलावा जो हमारी पेट्रोलिंग पार्टी है, जो सेक्टर पेट्रोलिंग पार्टी है। उस पेट्रोलिंग पार्टी में भी केंद्रीय अर्धसैनिक बल रहेंगे। हमारा जो स्ट्रांग रूम है उसके लिए भी हमारे पास केंद्रीय अर्धसैनिक बल पर्याप्त संख्या में उपलब्ध है। दोनों सीटों पर उपचुनाव को लेकर हमें केंद्रीय अर्ध सैनिक बल उपलब्ध कराए गए हैं और दोनों जगह अभी से ही फ्लैग मार्च किए जा रहे हैं। स्वच्छ और निष्पक्ष शांतिपूर्ण चुनाव की तैयारी पुलिस मुख्यालय के द्वारा हो। उसके लिए पूरी तरीके से पुलिस मुख्यालय तैयार है। जिला पदाधिकारी को लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं और चुनाव आयोग के निर्देशानुसार सभी काम की जा रही है। 

गया और वैशाली में जिस तरीके से सांप्रदायिक तत्वों के द्वारा मंदिर में मूर्तियां तोड़ी गई और पुलिस के द्वारा कोई भी कार्रवाई नहीं की गई। उसको लेकर एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने बताया कि जो भी घटना पूछ रहे हैं। उस पर अभी पूरी जानकारी हम नहीं दे सकते हैं। जांच चल रहा है और जो भी अपराधी इसमें शामिल होंगे। उन पर कार्रवाई की जाएगी।

साइबर क्राइम को लेकर बिहार के एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने बताया कि हाल ही में 74 साइबर क्राइम और सोशल मीडिया यूनिट हर जिले में तैनात किए गए हैं। उसके लिए पद भी स्वीकृत किया गया था और बाकी व्यवस्थाएं भी किए गए हैं। उसके अलावा हर जिले में एक साइबर डीएसपी का भी पद स्वीकृत कर दिया गया है। हर जगह उस पर मॉनिटरिंग की जा रही है और जो भी घटना हो रही है उसको जिले के साइबर डीएसपी खुद मॉनिटरिंग करेंगे और आर्थिक अपराध को नियंत्रण करने के लिए भी रेंज बढ़ाई गई है।

पटना से कमलेश की रिपोर्ट

Suggested News