बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार पुलिस सेवा संघ का चुनाव सम्पन्न,मनीष सिन्हा अध्यक्ष ,राजकिशोर सिंह उपाध्यक्ष व अरुण कुमार सिंह कुमार सिंह बने महासचिव

बिहार पुलिस सेवा संघ का चुनाव सम्पन्न,मनीष सिन्हा अध्यक्ष ,राजकिशोर सिंह उपाध्यक्ष व अरुण कुमार सिंह  कुमार सिंह बने महासचिव

पटना: फतुहा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनीष कुमार सिन्हा बिहार पुलिस सेवा संघ के नए अध्यक्ष बनाए गए हैं। वहीं महासचिव के पद पर एसटीएफ के डीएसपी अरुण कुमार सिंह को चुना गया है। कार्यकारिणी का चुनाव पटना में संपन्न हो चुका है। बिहार पुलिस सेवा संघ के अधिकारियों का प्रतिनिधित्व करती है। नवनिर्वाचित महासचिव  अरुण कुमार सिंह ने बताया कि बीएमपी 5 में हुई बैठक हुई में 7 पदों और कार्यकारिणी सदस्य का चुनाव हुआ।

उपाध्यक्ष पद के लिए डीएसपी एसटीएफ राजकिशोर सिंह व डीएसपी सीआईडी मुकुल परिमल पांडे को चुना गया है।  संयुक्त सचिव पद पर मधेपुरा के डीएसपी मुख्यालय अमरकांत चौबे और एसडीपीओ बारसोई पंकज कुमार का चयन हुआ है।  जबकि  पटना  रेल डीएसपी पूनम केसरी कोषाध्यक्ष बनाई गई है।  सभी पद धारक निर्विरोध चुने गए हैं।  साथ ही 20 सदस्य कार्यकारिणी का गठन किया गया है जिनका कार्यकाल 3 साल का होगा। 



Suggested News