बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

तमिलनाडु मामले में फेक वीडियो को लेकर बिहार पुलिस ने की कार्रवाई, जमुई का युवक गिरफ्तार, 4 लोगों पर दर्ज हुई नामजद प्राथमिकी

तमिलनाडु मामले में फेक वीडियो को लेकर बिहार पुलिस ने की कार्रवाई, जमुई का युवक गिरफ्तार, 4 लोगों पर दर्ज हुई नामजद प्राथमिकी

PATNA : तमिलनाडु में प्रवासी बिहारी पर हिंसात्मक वीडियो पब्लिश करने को लेकर पुलिस की ओर से कार्रवाई की गयी है। इस मामले को लेकर एडीजी मुख्यालय जेएस गंगवार ने कहा की वायरल विडियो को लेकर आर्थिक अपराध इकाई के 10 सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। इस टीम ने 30 विडियो लिंक की जांच की है। जिसमें 4 विडियो को अफवाह फैलानेवाला माना गया है। 

इस मामले को लेकर 4 लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है। वहीँ जमुई के एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार युवक का नाम अमन कुमार बताया जा रहा है। वहीँ जे एस गंगवार ने कहा की एक विडियो में सुसाइड की घटना को तमिलनाडु से जोड़कर बनाया गया है। वहीँ बिहार झारखण्ड के लोगों के बीच आपसी विवाद को भी बताया गया की तमिलनाडु के लोग बिहार के लोगों को पीट रहे हैं। 

वहीँ एडीजी ने कहा की तीन जिलों में मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया है। जहाँ अपराधियों के द्वारा हथियार बनाकर सप्लाई किया जा रहा था। वहीँ रोको रोको अभियान में भोजपुर में उत्तरप्रदेश से बिहार आ रहे अपराधी को गिरफ्तार किया गया है।

जबकि पुलिस ने नशे का इंजेक्शन देकर लूटने वाले गिरोह का भी पर्दाफाश किया है। एडीजी ने कहा की बेगूसराय के तेघड़ा में मुठभेड़ में 2 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।

पटना से अनिल की रिपोर्ट  

Suggested News