बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR POLITICS: उद्योग मंत्री का खुलासा- 'मुझे प्रधानमंत्री के जरिए भेजा गया बिहार', सीएम नीतीश ने किया सबसे ज्यादा भरोसा, 2025 तक वही रहेंगे सीएम

BIHAR POLITICS: उद्योग मंत्री का खुलासा- 'मुझे प्रधानमंत्री के जरिए भेजा गया बिहार', सीएम नीतीश ने किया सबसे ज्यादा भरोसा, 2025 तक वही रहेंगे सीएम

PATNA: बिहार के उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन बुधवार को पटना पहुंचे। इस दौरान पटना एयरपोर्ट के बाहर वह मीडिया से मुखातिब हुए और कई मुद्दों पर विस्तृत रूप से चर्चा की। सबसे पहले केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार पर पूछे जाने पर उन्होंने किसी भी तरह की बातचीत से इनकार कर दिया। उनका मानना था कि बस कुछ घंटे की ही बात है। शाम तक सारी बातें साफ हो जाएगी। फिलहाल राज को राज ही रहने दिया जाए।

इसके अलावा बिहार के विकास सहित अपने विभाग के बारे में चर्चा करते हुए उन्होंने खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बिहार भेजा गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विश्वास पर ही वह बिहार आए। उन्होंने बताया कि उन्हें बिल्कुल भी जानकारी नहीं थी कि उन्हें बिहार में क्या जिम्मेदारी दी जाएगी। उनके पास पहले से ही उद्योग सहित टेक्सटाइल विभाग अनुभव था और उन्हें बिहार में भी इसकी जिम्मेवारी दी गई। जिसे वह आजतक बखूबी तौर पर निभा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जब वह बिहार में उद्योग मंत्री का पद संभाले थे, तब मीडिया ने उनसे सवाल किया था और कहा था कि उनका विभाग केवल 1285 करोड़ का है। आज के समय में यह विभाग 34,000 करोड़ से भी ज्यादा का हो गया है। इसमें मुख्य रूप से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मुझ पर भरोसा है। जिस वजह से बिहार तरक्की के मार्ग पर प्रशस्त हो चुका है। उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा है कि इथेनॉल पॉलिसी के तहत 30 हजार करोड़ के निवेश का प्रस्ताव बिहार सरकार के पास आ चुका है। उन्होंने कहा कि अब बिहार में उद्योग का जाल बिछाया और हम अन्य राज्यों के साथ है मुकाबले को तैयार हैं। शाहनवाज हुसैन ने यह भी कहा कि अब आने वाले दिनों में टेक्सटाइल पॉलिसी के तहत बिहार में काम होगा और बिहार में टेक्सटाइल पॉलिसी के तहत भी निवेशक को बुलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।


इसके अलावा उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ अपने तालमेल को लेकर कहा कि मेरा उनके साथ गजब का तालमेल है। मुख्यमंत्री द्वारा स्वीकृत की गई इथेनॉल पॉलिसी बिहार के लिए गेम चेंजर साबित हुई। बिहार के इतिहास में इतने कम समय में कभी भी इतना बड़ा निवेश नहीं आया। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री का शुक्रिया अदा करता हूं कि उन्होंने मुझ पर इतना भरोसा किया और इस पॉलिसी को लागू किया। इसके साथ ही टेक्सटाइल पॉलिसी 2021 पर भी काम शुरू हो गया है और हम रुकने वाले नहीं हैं। मुख्यमंत्री की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में बिहार का विकास हुआ है। इन्वेस्टर्स का विश्वास बढ़ा है और बिहार के प्रति सोच बदली है। हमारे मुख्यमंत्री बेहतरीन हैं और देश के सबसे अनुभवी सीएम हैं, जिनके पास केंद्र और राज्य में मंत्री रहने का अच्छा खासा अनुभव है। उन्होंने सबसे ज्यादा भरोसा उद्योग विभाग पर ही किया है और वह 2025 तक बिहार के मुख्यमंत्री बने रहेंगे।

Suggested News