बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR POLITICS: केंद्र में मंत्री पद पाने के बाद पहली बार बिहार आएंगे पारस, स्वागत की भव्य तैयारी, संसदीय क्षेत्र का करेंगे दौरा

BIHAR POLITICS: केंद्र में मंत्री पद पाने के बाद पहली बार बिहार आएंगे पारस, स्वागत की भव्य तैयारी, संसदीय क्षेत्र का करेंगे दौरा

PATNA: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री पशुपति कुमार पारस आज बिहार आने वाले हैं। केंद्र में मंत्री पद पाने के बाद यह उनका पहला बिहार दौरा है। उनके आगमन के पहले ही पूरे पटना को बैनर और पोस्टर से पाट दिया गया है। वहीं उनके संसदीय क्षेत्र हाजीपुर में उनके स्वागत की भव्य तैयारी की गई है।

बता दें, इसके पहले दो बार पशुपति कुमार पारस का दौरा आगे बढ़ाया जा चुका है। पहले उनका दौरा 20 अगस्त को प्रस्तावित था, मगर उस दिन सरकारी छुट्टी होने की वजह से इसे आगे बढ़ाकर 22 अगस्त को कर दिया गया। वहीं रविवार को रक्षाबंधन होने की स्थिति में पारस अब 23 अगस्त, यानी कि आज, दोपहर 12 बजे पटना आप पहुंचेंगे। पटना एयरपोर्ट से सीधे वह अपने संसदीय क्षेत्र हाजीपुर जाएंगे जहां कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

राहत सामग्री वितरण सहित अन्य समारोह में होंगे शामिल

केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस हाजीपुर में बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री वितरित करेंगे। जिसके पश्चात 2 बजे से शाम 5 बजे तक वह एनडीए कार्यकर्ताओं की ओर से आयोजित अभिनंदन समारोह में शामिल होंगे। तत्पश्चात सर्किट हाउस में जिलाधिकारी आरक्षी अधीक्षक और विकास आयुक्त समेत आला अफसरों के साथ बाढ़ प्रभावित इलाकों में चलाए जा रहे राहत कार्यों पर चर्चा करेंगे। 

चिराग पासवान को माना जा रहा आगमन की वजह

केंद्रीय मंत्री के अचानक ही बिहार आगमन को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। जिनमें सबसे प्रमुख कारण चिराग पासवान को माना जा रहा है। बता दें, चिराग पासवान आशीर्वाद यात्रा पर हैं। इसके अलावा वह अपने चाचा के संसदीय क्षेत्र हाजीपुर में बाढ़ पीड़ितों से लगातार मुलाकात कर रहे हैं। चिराग को हाजीपुर में एक्टिव देख कर पशुपति पारस ने भी अपने संसदीय क्षेत्र के भ्रमण का मन बना लिया और अब वह भी बाढ़ प्रभावितों से मिलने पहुंच रहे हैं।

Suggested News