बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार प्रशासनिक सेवा के 11 अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट

बिहार प्रशासनिक सेवा के 11 अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट

पटना : बिहार में तबादलों का दौर लगातार जारी है. चुनाव आयोग ने बिहार सरकार को यह निर्देश दिया था कि 20 फरवरी से पहले हर हाल में तीन साल से एक ही जगह पर जमे अधिकारीयों का तबादला कर दिया जाए. जिसके बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने भारी फेरबदल करते हुए 20 फरवरी तक कई अधिकारीयों का ट्रांसफर कर दिया. 

इसी क्रम में सामान्य प्रशासन विभाग ने 20 फरवरी की देर शाम बिहार प्रशासनिक सेवा के 11 अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया. तबादला किए गए अधिकारियों में अपर समाहर्ता रैंक के अधिकारी शामिल हैं. 

सुधीर कुमार को अपर समाहर्ता औरंगाबाद बनाया गया है ,जबकि राम अनुग्रह नारायण सिंह को मुंगेर आयुक्त के सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया है. तारिक इकबाल अपर समाहर्ता पूर्णिया ,शशि शेखर चौधरी अपर समाहर्ता मोतिहारी, संजय कुमार ओएसडी बीपीएससी, संतोष कुमार झा लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी नवादा, पंकज पटेल जिला भू अर्जन पदाधिकारी पटना, रविंद्र कुमार अपर समाहर्ता छपरा, मीना कुमारी अपर समाहर्ता अररिया, शैलेश कुमार विशेष भू अर्जन पदाधिकारी भागलपुर, भूमि सुधार उप समाहर्ता  पकड़ीदयाल शामिल हैं.

Suggested News