बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार का वार्षिक बजट आज किया जाएगा पेश, स्वास्थ्य और उद्योगों पर हो सकता है फोकस

बिहार का वार्षिक बजट आज किया जाएगा पेश, स्वास्थ्य और उद्योगों पर हो सकता है फोकस

DESK : बिहार का वार्षिक बजट 2022-23 आज पेश किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री तारकिशोर प्रसाद द्वारा लगातार दूसरे साल बिहार का बजट दोनों सदनों में प्रस्तुत करेंगे। माना जा रहा है कोरोना काल के बावजूद इस बार का बजट पिछली बार की तुलना में बड़ा होगा। अनुमान है कि इस बार वार्षिक बजट 2.40 लाख करोड़ का हो सकता है, जबकि बीते वित्तीय वर्ष में यह 2.18 लाख करोड़ था। गौरतलब है कि शुक्रवार से शुरू बिहार विधानमंडल के बजट सत्र में पहले दिन आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जा चुका है।

स्वास्थ्य पर रहेगा जोर

महामारी के दौरान सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों को बेहतर करने पर जोर दिया गया था। ताकि मरीजों को अधिक लाभ हो सके। ऐसे में आगामी वित्तीय वर्ष के लिए नेशनल हेल्थ मिशन से पिछले वर्ष की तुलना में 11 सौ करोड़ रुपये अधिक मिलने की संभावना है। यहां अस्पताल में डॉक्टर नहीं है और पारा मेडिकल स्टाफ नहीं है। इन सब चीज पर फोकस करना होगा। जो पद रिक्त हैं उनको भरना होगा। माना जा रहा है कि इनके लिए वित्त मंत्री विशेष घोषणा कर सकते हैं। 

कोरोना काल में लौटे लोगों को रोजगार देना चुनौती

अब जब कोरोना का प्रभाव काफी हद तक कम हो गया है। ऐसे में जो लोग दूसरे राज्यों से वापस लौट आए हैं उनके लिए प्रदेश में रोजगार की व्यवस्था करना बड़ी चुनौती होगी। नीतीश सरकार से वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए आगामी बजट में आधारभूत संरचना के विकास एवं रोजगार सृजन और कोविड के कारण पिछले दो वर्षो में स्थिर रहे आर्थिक गतिविधियों को तेज करने के लिए उद्यमिता विकास और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास पर जोर दिए जाने की उम्मीद है। वित्त विभाग के सूत्रों के अनुसार विशेष रूप से कोरोना काल में वापस लौटे लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में पहल किए जाने की संभावना है। 

कृषि में सिंचाई पर ज्यादा फोकस होना चाहिए। किसानों को सिर्फ दोगनी आय, कह देने भर से सब कुछ नहीं होता है। उन्हें यह महसूस होना चाहिए कि उनकी आय दोगुनी हो रही है। सरकार को इसकी तरफ कदम उठा सकती है। भले बिहार में किसान आंदोलन नहीं हुआ, लेकिन किसानों की समस्याएं यहां है। किसानों को राहत मिलनी चाहिए। उनके अनाज का उठाव हो नहीं पाता है। उपज खरीदने की व्यवस्था करनी चाहिए।


Suggested News