बिहार की बेटी आयशा एस एमन की बड़ी उपलब्धि, उत्कृष्ट अभिनय के लिए मिला बेस्ट डेब्यू ऐक्ट्रेस का अवार्ड

NAWADA : बिहार की बेटी एक्ट्रेस व पूर्व मिस इंडिया इंटरनेशनल आयशा एस एमन को फ़िल्म इंडिया लॉकडाउन में अपने उत्कृष्ट अभिनय के लिए बेस्ट ऐक्ट्रेस डेब्यू अवार्ड से सम्मानित किया गया है। आयशा को ये अवार्ड मुंबई के नैशनल स्पोर्ट्स क्लब ऑफ़ इंडिया में मुंबई पुलिस में कार्यरत IPS ऑफ़िसर विश्वास नागरे पाटिल के कर कमलों से दिया गया।  विश्वाश ऐंटि करप्शन ब्यूरो, महाराष्ट्रा में एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस हैं। 

नवादा की आयशा को यह अवार्ड अपनी पहली फ़िल्म इंडिया लॉकडाउन में अपने उत्कृष्ट अभिनय के लिए मिला है। आयशा की यह पहली फ़िल्म है जिसके निर्देशक मधुर भंडारकर हैं। इंडिया लॉकडाउन दो दिसंबर को Zee 5 पर रिलीज़ हो चुकी है तथा आयशा के अभिनय की तारीफ़ हर जगह हो रही है। आयशा ने पहले भी बिहार तथा देश का नाम रोशन किया है। 

Nsmch
NIHER

आयशा मिस इंडिया इंटरनेशनल रह चुकी हैं। इन्होनें मिस इंटरनेशनल में इंडिया का मान सम्मान बढ़ाया था। आयशा को पहले भी बहुत सारे ब्रांड्स के ब्रांड एम्बेसडर बनाए गया है। आयशा इंडिया में जापान टूरिज़्म अंबेसडर की ब्रांड एंबेसडर रह चुके हैं। साथ ही उन्हें इंडियन अचीवर्स अवार्ड तथा विमेन अचीवर्स अवार्ड से भी नवाज़ा गया था। आयशा ने देश का मान सम्मान बढ़ाते हुए कोरिया में एशिया स्टार मॉडल का ख़िताब भी जीता है। अब बिहार की बेटी आयशा एस एमन एक्टिंग में अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार है। इंडिया लॉकडाउन में आयशा की उत्कृष्ट अभिनय देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि वो आने वाले कल में इंडस्ट्री में अपने अभिनय से एक अलग मुक़ाम बनाएँगी।

आयशा एस एमन की आने वाली फ़िल्मों में इंस्पेक्टर अविनाश है तथा AK 47 है। जिसका ऑडियंस बेसब्री से इंतज़ार कर रही है। पूरा बिहार आयशा को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देता है और कामना करता है कि वो एैसे ही बिहार का नाम देश और विदेश में गौरवान्वित करें।

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट