बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार के चर्चित आईपीएस विनय तिवारी का दिखा खास अंदाज, कविता गाकर यूं दी 'अटल श्रद्धांजिल'

बिहार के चर्चित आईपीएस विनय तिवारी का दिखा खास अंदाज, कविता गाकर यूं दी 'अटल श्रद्धांजिल'

डेस्क...  बिहार के चर्चित आईपीएस अधिकारी विनय तिवारी फिर खबरों में हैं। इस बार विनय तिवारी ने सोशल मीडिया पर एक खास वीडियो मैसेज पोस्ट किया है। इस वीडियो में विनय तिवारी भूतपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रंद्धाजलि देते दिख रहे हैं। वीडियो में विनय तिवारी वाजपेयी जी की कविता ‘गीत नया गाता हूं’ का पाठ कर रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। 

इसके पहले अगस्त महीने में बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच के लिए टीम के साथ मुंबई पहुंचे पटना सिटी एसपी विनय तिवारी को जबरन क्वारेंटाइन कर दिया गया था। विनय तिवारी को आईपीएस मेस में भी जगह नहीं दी गई थी। इसके बाद बिहार पुलिस ने जोरदार प्रतिक्रिया दी थी। इस मामले पर बिहार में राजनीतिक दलों ने उद्धव सरकार को भी घेरा था। विनय तिवारी को छोड़ने की मांग भी की गई थी। 

एसपी विनय तिवारी के क्वारेंटाइन करने की खबर सामने आने के बाद बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने भी बड़ा बयान दिया था। उन्होंने बीएमसी की हरकत को पूरी तरह गलत बताया था। सीएम नीतीश कुमार ने अपने बयान में कहा था कि बिहार पुलिस के साथ मुंबई पुलिस गलत बर्ताव कर रही है। यह कोई सियासी मामला नहीं है, जिसे उछाला जाए। मामले की जांच में बिहार पुलिस की मदद की जानी चाहिए।


Suggested News