बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार के पहले ग्रीनफील्ड ग्रेन बेस्ड इथेनॉल प्लांट का शुभारंभ आज, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे उद्घाटन

बिहार के पहले ग्रीनफील्ड ग्रेन बेस्ड इथेनॉल प्लांट का शुभारंभ आज, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे उद्घाटन

PURNIA : इथेनॉल का ग्रीन हब बनने की दिशा में आज बड़ा कदम रखने जा रहा है। 105 करोड़ की लागत से तैयार बिहार के पहले ग्रीनफील्ड ग्रेन बेस्ड इथेनॉल प्लांट का आज शुभारंभ होने जा रहा है। धमदाहा विस क्षेत्र के परोरा में बने इथेनॉल प्लांट का उद्घाटन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे।

खुद के उत्पादिन बिजली से होगा संचालित

प्लांट में रोजाना 165 टन मक्का और 120 टन राइस हस्क की खपत होगी। इससे प्रतिदिन 65 हजार किलोलीटर इथेनॉल का उत्पादन होगा। अच्छी बात यह है कि इस प्लांट में प्रतिदिन ढाई मेगावाट बिजली का उत्पादन भी होगा, जिससे ही यह प्लांट चलेगा। बता दें पूर्णिया समेत सीमांचल में चारों जिले में मक्का और धान का बड़े पैमाने पर उत्पादन होता है।

रोजगार को बढ़ावा

इस प्लांट के शुरू होने से सीमांचल के विकास का द्वार भी खुलेगा। यह प्लांट किसानों के लिए वरदान साबित होगा। प्लांट खुलने से लोगों को रोजगार भी मिलेगा। प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तौर पर करीब 250 लोगों को रोजगार मिलेगा।  

चार और प्लांट बनकर तैयार

बिहार इथेनॉल उत्पादन प्रोत्साहन नीति 2021 के तहत बिहार में पहले चरण में 17 इथेनॉल उत्पादन इकाईयां स्थापित हो रही हैं। इनमें 4 इथेनॉल इकाई बनकर तैयार हैं।

किसानों को मिलेगा मक्के का उचित भाव

कोसी और सीमांचल का क्षेत्र बिहार में मक्का उत्पादन का गढ़ है और मक्का या चावल आधारित इथेनॉल प्लांट के लगने से क्षेत्र के किसानों को बड़ा लाभ होगा। इथेनॉल उत्पादन में बड़ी मात्रा में मक्का या चावल और चावल की भूसी की खपत होगी, इससे यहां के किसानों को मक्का के अच्छे दाम मिलेंगे।

Suggested News