बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मार्च में ही 40 डिग्री के पार पहुंच जाएगा बिहार का पारा, अगले 24 घंटे में तेजी से बढ़ेगा तापमान

मार्च में ही 40 डिग्री के पार पहुंच जाएगा बिहार का पारा, अगले 24 घंटे में तेजी से बढ़ेगा तापमान

PATNA :  बिहार का तापमान तेजी से बढ़ता जा रहा है। पिछले 48 घंटे में राजधानी पटना के पारा तीन से पांच डिग्री तक बढ़ा है। बीते बुधवार को पटना का अधितकम तापमान 35.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो कि मंगलवार से लगभग एक डिग्री अधिक है। इसी तरह न्यूनतम तापमान में भी तीन डिग्री की बढ़ोतरी आई है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 19.0 डिग्री रिकार्ड किया गया।  मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले 24 घंटे में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच सकता है। जिससे होली के रंग में भंग घुल सकता है। 

मौसम विभाग के अनुसार पछुआ के कारण तापमान में क्रमिक वृद्धि देखी जा रही है।  मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली और राजस्थान के आसपास क्षेत्र में परिसंचरण का क्षेत्र समुद्रतल से 5.8 किमी उपर विकसित होने के कारण प्रदेश के तापमान पर असर पड़ेगा। दिन एवं रात के तापमान में दो से चार डिग्री की वृद्धि के साथ प्रदेश में पांच किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से पूर्वी हवा का प्रवाह होगा। जिससे बिहार के मौसम पर बड़ा प्रभाव पड़ रहा है।

अभी और बढ़ेगा तापमान

जिस तरह से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। उसके बाद यह अनुमान लगाया जा रहा है कि मार्च माह में ही बिहार का पारा 40 से 45 डिग्री के करीब पहुंच सकता है। जो कि सामान्य तौर पर मार्च के महीने में नहीं होता है।


Suggested News