बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गणित के शिक्षक ने राज्य का नाम किया रौशन, इस उपलब्धि के लिए लिम्का बुक ऑफ़ वर्ल्ड में दर्ज हुआ नाम

गणित के शिक्षक ने राज्य का नाम किया रौशन, इस उपलब्धि के लिए लिम्का बुक ऑफ़ वर्ल्ड में दर्ज हुआ नाम

JEHANABAD : अगर मन मे कुछ करने का जज्बा हो तो कोई भी काम मुश्किल नहीं है। इसका जीता जागता उदाहरण जहानाबाद जिले के पितांबरपुर निवासी क्रिसलय शर्मा ने पेश किया है। किसलय शर्मा ने लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा कर जहानाबाद जिले का नाम रोशन किया है। 

दरअसल किसलय शर्मा पेशे से गणित के शिक्षक है और गणित से इनका इस कदर लगाव था कि गणित के सवाल को हल करने के लिए 5067 फॉर्मूला संकलित कर लिम्का बुक में नाम दर्ज कराया। हालांकि लिम्का बुक के द्वारा उन्हें मेल के माध्यम से अक्टूबर नवंबर में नाम दर्ज होने की सूचना दे दी गई थी। लेकिन बीते 3 दिन पूर्व लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड के द्वारा उन्हें प्रमाण पत्र और बुक भेजा गया है। इसको लेकर किसलय शर्मा ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि कुछ कर गुजरने की तमन्ना ने उन्हें यहां लाकर पहुंचाया है। इस रिकॉर्ड से पूर्व में भी गोल्डन बुक में उनका नाम दर्ज हुआ था। 

उन्होंने कहा की उनका अगला लक्ष्य गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड में रिकॉर्ड दर्ज कराना है। इस खुशी को उन्होंने अपने छात्रों के साथ शेयर करते हुए केक काटकर सेलिब्रेट किया है। किसलय शर्मा के छात्रों ने कहा कि उन्हें काफी गर्व होता है कि ऐसे शिक्षक से शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। जिन्होंने लक्ष्य को पाने के लिए काफी मेहनत किया है।

जहानाबाद से गौरव की रिपोर्ट 

Suggested News