बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

24 घंटे में दो डिग्री बढ़ा बिहार का टेम्परेचर, तीसरे सप्ताह से माथे पर चलने लगेगा पसीना, मुश्किल होगा जीना

24 घंटे में दो डिग्री बढ़ा बिहार का टेम्परेचर, तीसरे सप्ताह से माथे पर चलने लगेगा पसीना, मुश्किल होगा जीना

PATNA : मार्च माह में पांच दिन का समय गुजरा है और अभी से ही बिहार का तापमान 31-32 डिग्री के करीब पहुंच गया। पिछले 24 घंटे में बिहार के तापमान में 2 डिग्री के करीब वृद्धि दर्ज की गई है। प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जिस तरह से तापमान बढ़ रहा है उसके बाद  मौसम विज्ञानियों का मानना है कि मार्च के तीसरे सप्ताह से ही लोगों के माथे से पसीना बहना शुरू हो जाएगा। कहा जा सकता है इस बार गर्मी लोगों को शुरू के महीने से ही परेशान करनेवाली है। 

बांका रहा सबसे गर्म जिला

राज्य में सबसे अधिक गर्म स्थान बांका रहा, जहां अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री पहुंच गया। सबसे कम तापमान नवादा में रिकार्ड किया गया, वहां पर न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। राजधानी में भी शनिवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री ऊपर चढ़कर 30.6 डिग्री पर पहुंच गया। पटना में न्यूनतम तापमान 16डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। गया में अधिकतम तापमान 29.9, भागलपुर में 32.2 और पूर्णिया में 30.5 डिग्री दर्ज किया गया। 

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश का मौसम काफी तेजी से करवट बदल रहा है। वातावरण में धीरे-धीरे गर्मी बढ़ने लगी है। सूरज का तेवर दिन-ब-दिन तल्ख होते जा रहे हैं। मार्च के तीसरे हफ्ते में पारा 35 के आसपास तक पहुंच जाएगा। अगले एक हफ्ते तक मौसम पूर्वानुमान में बताया गया कि सूबे में शुष्क मौसम बना रहेगा। 

Suggested News