बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIG BREAKING: बिहार सरकार की वेबसाईट पर से नीतीश कैबिनेट के कई मंत्रियों की तस्वीर किसने कर दी गायब....

BIG BREAKING: बिहार सरकार की वेबसाईट पर से नीतीश कैबिनेट के कई मंत्रियों की तस्वीर किसने कर दी गायब....

PATNA: बिहार सरकार की ऑफिशियल वेबसाईट से सरकार के 5 मंत्रियों की तस्वीर गायब हो गई है।मंत्रियों की तस्वीर कब से गायब है किसी को पता नहीं।शायद जिनके कंधे पर साईट को मेंटेन रखने की जिम्मेवारी है उनको भी यह पता नहीं होगा कि साईट से 5 मंत्रियों की तस्वीर गायब हो गई है।

हद तो तब हो गई जब बिहार के सूचना जनसंपर्क मंत्री नीरज कुमार की तस्वीर हीं गायब है।इनके अलावे ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री शैलेश कुमार की तस्वीर भी गायब हो चुका है।लोकसभा चुनाव के बाद जल संसाधन मंत्री बने संजय कुमार झा की तस्वीर भी नहीं दिख रही है।लघु सिंचाई मंत्री नरेंद्र नारायण यादव की तस्वीर भी गायब कर दी गई है।आपदा प्रबंधन मंत्री लक्षमेश्वर राय की तस्वीर भी सुरक्षित नहीं रहा और सरकार की वेबसाईट पर उनकी तस्वीर नहीं दिख रही है।पांचों मंत्रियों की तस्वीर वाला खाना खाली दिख रहा है।

हद तो तब हो गई है कि कृष्णंदन प्रसाद वर्मा को अब भी सोशल वेलफेयर मंत्री बताया जा रहा है।वहीं लोकसभा चुनाव में सांसद बनने के बाद मंत्री पद से इस्तीफा देने वाले पशुपति कुमार पारस भी सरकार की वेबसाईट पर मंत्री बने हुए हैं।

यह सबकुछ बिहार सरकार की वेबसाईट के होमपेज पर हीं दिख रहा है।होमपेज के माननीय मंत्री के साईट पर जाने के बाद अधिकारियों की इस तरह की लापरवाही देखने को मिली है । 


Suggested News