बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार सरकार बाढ़ की एएसपी लिपि सिंह को तत्काल हटाए....नहीं तो कोर्ट में करेंगे मुकदमा

बिहार सरकार बाढ़ की एएसपी लिपि सिंह को तत्काल हटाए....नहीं तो कोर्ट में करेंगे मुकदमा

पटनाः  विधायक अनंत सिंह केस की जांच होने तक बाढ़ की एएसपी लिपि सिंह को हटाया जाए।मुंगेर संसदीय क्षेत्र विकास मोर्चा की तरफ से आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में अध्यक्ष नीलम देवी और कार्यकारी अध्यक्ष रामानुज प्रसाद सिंह ने सरकार से मांग की है।

नीलम देवी ने कहा कि अनंत केस की आईओ से एएसपी लिपि सिंह को हटाया जाए।क्यों कि अब बात प्रमाणित हो गई है वे जेडीयू के इशारे पर काम कर रही हैं।अगर वे मोकामा विधायक अनंत सिंह केस की जांच कर्ता रहेंगी तो निष्पक्ष जांच संभव हीं नहीं है।इसलिए अनंत सिंह केस की जांच पूरी होने तक बाढ़ की एएसपी पद से लिपि सिंह को हटाया जाए।

अनंत सिंह के सरकारी आवास पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में नीलम देवी ने आरोप लगाया कि एएसपी पुलिस मुख्यालय के आदेश पर काम नहीं कर रही बल्कि जेडीयू के नेता के इशारे पर काम कर रही है।इसलिए सरकार तत्काल लिपि सिंह को हटाए।

अगर सरकार ऐसा नहीं करती है तो फिर वे लोग बाढ़ के न्यायिक दंडाधिकारी के कोर्ट में मुकदमा दायर करेंगे।क्यों कि अंतिम आसरा कोर्ट से हीं है और वहीं से हमें न्याय मिलेगा।

Suggested News