बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार सरकार ने शिक्षक नियोजन को लेकर जारी की नई समय तालिका...जानिए संशोधित नई तारीख

बिहार सरकार ने शिक्षक नियोजन को लेकर जारी की नई समय तालिका...जानिए संशोधित नई तारीख

PATNA: बिहार सरकार ने शिक्षक नियोजन को लेकर समय तालिका में एक बार फिर से संशोधन किया है।इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है।नए समय तालिका के अनुसार 23 नवंबर को आवेदन पत्र प्राप्ति की तिथि रखी गई है।मेधा सूची की तैयारी  के लिए 5 दिसंबर का समय दिया गया है।

शिक्षा विभाग ने चयनित अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच एवं नियोजन पत्र निर्गत करने की तारीख 31 मार्च 2020 रखा गया है।

शिक्षा विभाग ने अपने आदेश में कहा है कि 4 अक्टूवर 2019 को राज्य के प्रारंभिक स्कूलों में 2019-20 में शिक्षकों के योजन के संबंध में संशोधित समय तालिका जारी की गई थी।कई जिलों में नियोजन प्रक्रिया समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि रोस्टर का अनुमोदन एवं अनुमोदित रोस्टर नियोजन इकाई तक कई कारणों से नहीं पहुंचा है।इसलिए 4 अक्टूवर 2019 को जारी किए गए समय तालिका को संशोधित किया गया है।

जानिए शिक्षक नियोजन की नई समय तालिका


Suggested News