बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार शिक्षक संघ के बड़े नेता महेंद्र प्रसाद शाही का निधन

बिहार शिक्षक संघ के बड़े नेता महेंद्र प्रसाद शाही का निधन

PATNA : बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के महासचिव महेंद्र प्रसाद शाही का निधन हो गया है.  महेंद्र प्रसाद शाही का निधन अचानक से हुए ब्रेन हेमरेज के बाद हुआ है. जानकारी के मुताबिक बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के महासचिव  महेंद्र प्रसाद शाही जी का ब्रेन हेमरेज से दिनांक 2 नवंबर 2019 को रात्रि के 10:20 पर निधन हो गया है.

महेंद्र प्रसाद शाही बिहार शिक्षक संघ के साथ साथ राष्ट्रीय स्तर पर भी शिक्षक संगठन में बेहद सक्रीय थे. वो अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के संयुक्त सचिव भी थे. 

उनके निधन की खबर सुनने के बाद शिक्षक वर्ग में शोक की लहर दौड़ गई है. दिवंगत महेंद्र प्रसाद शाही को श्रद्धांजलि देने के लिए बिहार राज प्राथमिक शिक्षक संघ भवन के एग्जीबिशन रोड कार्यालय में 12 बजे से शोक सभा का आयोजन किया है.

Suggested News