बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस को मिले 651 जवान, बीएमपी बोधगया में दीक्षांत समारोह का हुआ आयोजन

बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस को मिले 651 जवान, बीएमपी बोधगया में दीक्षांत समारोह का हुआ आयोजन

GAYA : बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस -03 बोधगया के प्रशिक्षण केन्द्र में मंगलवार को दीक्षांत परेड का आयोजन किया गया। महात्मा बुद्ध की ज्ञान स्थली एवं मगध की पावन धरती पर सृजित इस वाहिनी के प्रशिक्षण केन्द्र में भिन्न-भिन्न जिलों से बुनियादी प्रशिक्षणरत् 651 प्रशिक्षुओं के दीक्षान्त परेड समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मानित विनोद कुमार, भा०पु० से०, पुलिस उप-महानिरीक्षक, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (के०मं०), पटना के  उपस्थिति के लिए हार्दिक अभिनंदन किया गया।

वही पुष्कर आनंद, भा०पु०से० समादेष्टा सह- - प्राचार्य, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस - 03 / 17 बोधगया के द्वारा वाहिनी स्तर पर इस समारोह यथा-दीक्षांत परेड तथा नुक्कड़ नाटक का आयोजन करवाया गया। मौके पर वृजु पासवान, पुलिस उपाधीक्षक मुकेश कुमार गोपनीय प्रवाचक, द्वितीय रक्षित पदाधिकारी (प्रशिक्षण) एवं अन्तः एवं वाह्य विषय अनुदेशक उपस्थित रहे। 

वाहिनी के पुलिस पदाधिकारी कर्मी, प्रशिक्षुओं के परिजन एवं पुलिस परिवार के सदस्यगण इस समारोह में उपस्थित होकर इस दीक्षांत परेड का शोभा को बढ़ाया और पारण परेड में शपथ ग्रहण करने वाले प्रशिक्षुओं को मनोबल बढ़ाया।

बताया जा रहा है की प्रशिक्षण सत्र 2022 2023 के 651 प्रशिक्षुओं का 210 दिनों का प्रशिक्षण दिनांक- 19.12.2022 से प्रारम्भ किया गया था, जो विधिवत रूप से दिनांक- 22.09.2023 को समाप्त हुआ। इस वाहिनी के प्रशिक्षण केन्द्र में दीक्षांत परेड के प्रथम परेड कमाण्डर चेस्ट नंबर-22, सिपाही -344, रोहित कुमार शर्मा, रोहतास जिलाबल को मुख्य अतिथि बिनोद कुमार, भा०पु०से०, पुलिस उप महानिरीक्षक, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (के०मं०), पटना के द्वारा के द्वारा मनोबल को उत्साह बनाये रखने हेतु पुरस्कृत किया गया है।

गया से संतोष की रिपोर्ट

Find Us on Facebook

Trending News