बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Bihar Unlock- 2 Guideline : दुकानों को हर दिन खोलने की मिल सकती है छूट, नाइट कर्फ्यू भी अभी नहीं होगा खत्म, सीएम नीतीश आज कर सकते हैं नई गाइडलाइन का ऐलान

Bihar Unlock- 2 Guideline : दुकानों को हर दिन खोलने की मिल सकती है छूट, नाइट कर्फ्यू भी अभी नहीं होगा खत्म, सीएम नीतीश आज कर सकते हैं नई गाइडलाइन का ऐलान

PATNA : बिहार में अनलॉक 1 की मियाद रात 12बजे समाप्त हो रही है। ऐसे में अब इस चर्चा शुरू हो गई है कि (Bihar Unlock- 2 Guideline ) अनलॉक 2 को लेकर सरकार क्या निर्देश जारी कर सकती है। मंगलवार को आपदा प्रबंधन समूह की बैठक होनी है। जिसमें अनलॉक 2 को लेकर गाइडलाइन पर चर्चा होनी है। हालांकि यह तय माना जा रहा है कि बिहार को पूरी तरह से अनलॉक नहीं किया जाएगा और अब कुछ चीजों पर प्रतिबंध लागू रहेगा। साथ ही नाइट कर्फ्यू को भी जारी रखा जाएगा। पूर्वाह्न 11 बजे आपदा प्रबंधन समूह की बैठक के बाद अनलॉक-2 (Unlock- 2) को लेकर नया आदेश जारी होगा। अभी तक जिलाधिकारियों व अन्‍य अधिकारियों से जो फीडबैक लिए गए हैं, उनके अनुसार नए आदेश में किसी बड़ी छूट की उम्मीद कम (No Hope of Big Relief) ही है। माना जा रहा है कि अनलॉक 2 को एक सप्ताह के लिए ही लागू किया जाएगा।

बिहार में कोरोना का असर लगभग खत्म होने की स्थिति में है। पिछले कुछ दिनों से नए संक्रमित मरीजों की संख्या पांच सौ से भी कम रही है। ऐसे में बिहार में अनलॉक 2 में सरकार बड़ी छूट का ऐलान कर सकती है। देश के कई राज्यों में मॉल, पार्क आदि खोलने की इजाजत दे दी गई है, माना जा रहा है कि बिहार में भी यह स्थिति लागू की जा सकती है। साथ ही ऑड इवन के तर्ज पर दुकानों को खोलने के आदेश को समाप्त किया जा सकता है। साथ ही दुकान बंद करने का समया पांच बजे से बढ़ाकर शाम सात बजे तक किया सकता है। रात्रिकालीन कर्फ्यू (Night Curfew) में कुछ राहत भले ही मिल जाए, फिलहाल इसे लागू ही रखे जाने की उम्‍मीद की जा रही है। 

शिक्षण संस्थान और धार्मिक बंद रहेंगे

सार्वजनिक, सांस्कृतिक, धार्मि‍क, राजनीतिक, शैक्षणिक व खेलकूद के आयोजनों पर रोक जारी रहेगी। उम्‍मीद है कि धार्मिक स्थल बंद ही रहेंगे। सिनेमाघर आदि भी बंद ही रहने की उम्‍मीद है। सार्वजनिक स्थलों पर किसी भी प्रकार के सरकारी एवं निजी आयोजन पर रोक जारी रहेगी। सार्वजनिक, सांस्कृतिक, धार्मि‍क, राजनीतिक, शैक्षणिक व खेलकूद के आयोजनों पर रोक जारी रहेगी।

Suggested News