PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश के कार्यक्रम में उनके ही कैबिनेट के मंत्री गैरहाजिर रहे। मंत्री जी उस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि थे और उनके विभाग की भी चर्चा हो रही थी। मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम तो आये लेकिन अंत समय तक नगर विकास मंत्री सुरेश शर्मा कार्यक्रम में नहीं पहुंचे।
दरअसल राजधानी के ज्ञान भवन में पर्यावरण दिवस पर वन विभाग की तरफ से विश्व पर्यावरण दिवस समारोह आयोजित की गई थी। कार्यक्रम का उद्घाटन सीएम नीतीश को करना था। जबकि अध्यक्षता सुशील मोदी को करना था और सुरेश शर्मा विशिष्ट अतिथि के तौर पर आमंत्रित थे।
कार्यक्रम में नगर विकास विभाग को खास तौर पर आमंत्रित किया गया था। क्योंकि पर्यावरण पर नियंत्रण को लेकर इस विभाग पर बड़ी जिम्मेदारी है।लिहाजा नगर विकास मंत्री विशेष तौर पर बुलाये गए थे।
CM नीतीश और डिप्टी CM तो आये लेकिन मंत्री सुरेश शर्मा नहीं आये। हालांकि उनके विभाग के सचिव और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
हालांकि मंत्री सुरेश शर्मा क्यों नहीं आये यह स्पष्ट नहीं हो सका। शायद विभागीय अधिकारियों को भी यह पता नहीं था। क्योंकि कार्यक्रम में अंतिम समय तक मंत्री सुरेश शर्मा का विशिष्ट अतिथि के तौर पर उनका नाम चल रहा था।