बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार विधान मंडल का बजट सत्र कल से, डिप्टी सीएम सदन में पेश करेंगे आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट

बिहार विधान मंडल का बजट सत्र कल से, डिप्टी सीएम सदन में पेश करेंगे आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट

PATNA: बिहार विधान मंडल का बजट सत्र सोमवार से शुरु हो रहा है। 11 से 20 फरवरी तक चलने वाले सत्र के पहले दिन आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश किया जाएगा। 12 फरवरी को बजट पेश किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सुशील कुमार मोदी कल विधान मंडल में बिहार की 13 वीं आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।

वर्ष 2018-19 की आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट में राज्य की वित्तीय स्थिति के साथ कृषि व उसके सहयोगी क्षेत्र, ऊर्जा , ग्रामीण व शहरी विकास तथा बैंकिंग जैसे क्षेत्रों की क्या स्थिति है और क्या रहने की संभावना है, की समीक्षा की गई है।

बता दें कि राज्य सरकार वर्ष 2006-07 से प्रति वर्ष राज्य की वित्तीय गतिविधियां, हालात और प्रगति पर आधारित सर्वेक्षण रिपोर्ट बजट सत्र के पहले दिन विधान मंडल में प्रस्तुत करती है।

 यह एक ऐसा आर्थिक दस्तावेज होता है जो न केवल राज्य की वित्तीय स्थिति व प्रगति को दर्शाता है,बल्कि बिहार की आर्थिक स्थिति पर शोध,अध्ययन करने वालों को भी दिशा-निर्देश देता है।बजट सत्र को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

बता दें कि सोमवार को सत्र शुरू होने के साथ ही राज्यपाल का संयुक्त अभिभाषण होगा। यह पहला मौका होगा, जब विधानमंडल का संयुक्त अधिवेशन नवनिर्मित सेंट्रल हॉल में चलेगा। पहली बार राज्यपाल का संयुक्त अभिभाषण यहां कराया जायेगा। इसके बाद डिप्टी सीएम आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश करेंगे। 12 फरवरी को बिहार विधान सभा में बजट पेश किया जाएगा।


Suggested News