बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

झंडे की सलामी देने के बाद राष्ट्र गान का अपमान, विधानपरिषद सभापति और विधानसभा अध्यक्ष ने तोड़ा सावधान मुद्रा

झंडे की सलामी देने के बाद राष्ट्र गान का अपमान,  विधानपरिषद सभापति और विधानसभा अध्यक्ष ने तोड़ा सावधान मुद्रा

पटना। गणतंत्र दिवस के मौके पर झंडे को सलामी देते वक्त विधानपरिषद सभापति और विधानसभा अध्यक्ष ने तिरंगे का अपमान कर दिया। बताया जा रहा है कि झंडे की सलामी देने के बाद उन्होंने राष्ट्र गान के दौरान सावधान का मुद्रा तोड़ दिया। इस दौरान बिहार विधान सभा अध्यक्ष विजय सिन्हा ने चहलकदमी करते हुए आगे बढ़ गए। 

बताया गया कि विधानमंडल में जिस समय राष्ट्रगान चल रहा था उस दौरान विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा थोड़े पीछे खड़े थे, जिसे देखते हुए सावधान की मुद्रा तोड़ते हुए  विधान परिषद के सभापति ने उन्हे आगे आने का इशारा किया। जिसके बाद विधानसभी अध्यक्ष भी उनके इशारे को देखकर सावधानी तोड़ते हुए अपने कदम आगे बढ़ा दिए।

 बता दें  कि बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों में आज 72वें गणतंत्र दिवस का आयोजन हो रहा था। जिसमें विधान परिषद में झंडोतोलन में स्पीकर विजय सिन्हा और सभापति अवधेश नारायण चौधरी ने संयुक्त रूप से तिरंगे की सलामी  दे रहें थे।


Suggested News