बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी के पुत्र ने जीता प्रखंड प्रमुख का चुनाव, मात्र दो मतों से हुए विजयी

बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी के पुत्र ने जीता प्रखंड प्रमुख का चुनाव, मात्र दो मतों से हुए विजयी

SAMASTIPUR : बिहार में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का समापन हो चुका है। अब जहाँ नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण कराया जा रहा है। वहीँ जिला परिषद् के अध्यक्ष, उप मुखिया, प्रखंड प्रमुख का निर्वाचन कराया जा रहा है। इसके लिए पंचायतों और जिला परिषद क्षेत्रों में जोड़ तोड़ शुरू हो चूका है। 

अब प्रमुख और जिला परिषद् के अध्यक्ष के लिए कई दिग्गज प्रयास कर रहे हैं। इसी कड़ी में समस्तीपुर जिले में सभी की नजर खानपुर प्रखंड के प्रमुख के चुनाव पर था। 

जहाँ बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी के पुत्र शनि हजारी प्रखंड प्रमुख के दावेदार थे। हालाँकि इस निर्वाचन में 2 वोट से जीत हासिल कर वे प्रखंड प्रमुख बन चुके हैं। वहीँ अमरेन्द्र कुमार यादव उपाध्यक्ष के रूप में चयनित हुए हैं।


समस्तीपुर से संजीव तरुण की रिपोर्ट  

Suggested News