बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

विधानसभा अध्यक्ष विजय चौधरी ने ली चुटकी,कहा-आज तो आपको बैठना भी मुश्किल हो गया है मंत्री जी

विधानसभा अध्यक्ष विजय चौधरी ने ली चुटकी,कहा-आज तो आपको बैठना भी मुश्किल हो गया है मंत्री जी

PATNA: बिहार विधानसभा में आज शिक्षा के मुद्दे पर विपक्षी सदस्यों ने जमकर घेरा।प्रश्नकाल में अधिकांश सवाल शिक्षा विभाग से जुड़े थे।

सदस्यों के सवाल का जवाब देते-देते शिक्षा मंत्री कृष्णंदन प्रसाद वर्मा का पसीना छूट रहा था।वे एक सवाल का जवाब दे कर बैठ हीं रहे थे कि दूसरा सवाल भी शिक्षा विभाग से जुड़ा आ जा रहा था।इस पर बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय चौधरी ने चुटकी ली और कहा कि आज तो आपको बैठना भी मुश्किल हो गया है मंत्री जी।

विधानसभा अध्यक्ष इतने भर से हीं नहीं रूके आगे उन्होंने कहा कि  आपको समय सीमा पीछा नहीं छोड़ रहा।

इस पर मंत्री ने कहा कि आज सवाल मेरा पीछा नहीं छोड़ रहा।दरअसल बिहार विधानसभा में आज अधिकांश सवाल शिक्षा विभाग से था।कई सवाल में शिक्षा मंत्री उलझे भी।एक सरकारी स्कूल की जमीन पर दबंगो द्वारा कब्जा के सवाल में उलझे शिक्षा मंत्री को अध्यक्ष ने नसीहत भी दे दी।अध्यक्ष विजय चौधरी ने कहा कि अगर सरकारी स्कूल की जमीन पर दबंगों का कब्जा है तो उस पर क्यों नहीं कार्रवाई हो रही। 

Suggested News