बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार विधानसभा चुनाव 2020: किसी को मिले बंपर वोट तो कोई हारते-हारते बचा, आइए जानें 5 सबसे बड़े और छोटे अंतर की जीत को

बिहार विधानसभा चुनाव 2020: किसी को मिले बंपर वोट तो कोई हारते-हारते बचा, आइए जानें 5 सबसे बड़े और छोटे अंतर की जीत को


पटना... बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के परिणाम आ चुके हैं। चुनावों में नतीजों का निर्णायक सिर्फ जनता होता है और जनता ने इस बार एनडीए को स्पष्ट बहुमत दिया है। बिहार में नीतीश को ही जनता ने सत्ता चाबी सौंपी है। परिणाम आने के बाद सभी दल के जीते प्रत्याशी जश्न मना रहे हैं। ऐसे में उन प्रत्याशियों पर पार्टी की नजर होगी, जिन्होंने रिकाॅर्ड मतों से या फिर बड़े अंतराल से जीत दर्ज की है। वहीं दूसरी तरफ उन प्रत्याश्यिों को भी पूरे पांच साल तक इस बात की चिंता होगी जिन्होंने कम मार्जिन से जीत दर्ज की है। उनके सामने आगामी 5 साल में खुद को साबित करने का मौका होगा ताकि जीत का दायरा छोटा न हो सके। आइए जानते हैं चुनाव परिणामों में किसने अधिक और कम अंतर से जीत हासिल की। 



पांच सबसे बड़ी जीत

1.    बलरामपुर में माले प्रत्याशी महबूब आलम 53597 वोटों से जीते

2.    ब्रहमपुर में राजद के शंभुनाथ यादव 51141 वोटों से जीते

3.    संदेश में राजद की किरण देवी 50607 वोटों से जीतीं

4.    अगिआंव में माले के मनोज मंजिल 48550 वोटों से जीते

5.    औराई में भाजपा के रामसूरत कुमार 47866 वोटों से जीते

पांच सबसे छोटी हार

1.    हिलसा में जदयू के कृष्णमुरारी शरण ने राजद के शक्ति सिंह यादव को सिर्फ 12 वोटों से हराया 

2.    बरबीघा में जदयू के सुदर्शन कुमार ने कांग्रेस के गजानन शाही को 113 वोटों से हराया

3.    रामगढ़ में राजद के सुधाकर सिंह ने बसपा के अंबिका सिंह को 189 वोटों से हराया

4.    मटिहानी में लोजपा के राजकुमार सहनी ने जदयू के बोगो सिंह को 333 वोटोें से हराया।

5.    भारे में जदयू के सुनील कुमार ने मामले प्रत्याशी जीतेंद्र पासवान को 462 वोटों से हराया



Suggested News