बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार विधानसभा चुनाव में कुछ घंटे बचे, सभी की निगाहें AIMIM के रूख पर टिकी, इशारा सर्वसम्मति से कराए जाने पर

बिहार विधानसभा चुनाव में कुछ घंटे बचे, सभी की निगाहें AIMIM के रूख पर टिकी, इशारा सर्वसम्मति से कराए जाने पर

पटना... बिहार में विधानसभा के अध्यक्ष पद के चुनाव में बस कुछ घंटे ही बचे हैं, लेकिन उसके पहले असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के रूख़ पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। चुनाव के पहले पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अख़तरुल ईमान ने बड़ा इशारा किया है।  AIMIM प्रदेश अध्यक्ष अख़तरुल ईमान ने कहा की विधानसभा अध्यक्ष पद का चुनाव सर्वसम्मति से हो। 

ईमान ने कहा कि हम ये कोशिश सदन में वोटिंग के आख़िरी-आख़िरी तक करेंगे। उन्होंने कहा कि AIMIM महागठबंधन का हिस्सा नहीं है। हर जगह लड़ाई नहीं होना चाहिए। स्पीकर पद पक्ष और विपक्ष से ऊपर होता है। सुलह की गुंजाईश हमेशा रहती है। वोटिंग की कोशिश आखिरी वक्त तक होगा। 

इधर, AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष  के बयान के बाद से विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए विजय सिन्हा की जीत मानी जा रही है। बता दें कि बिहार विधाानसभा में अध्यक्ष पद के लिए सत्ता पक्ष के साथ-साथ विपक्ष ने भी अपना उम्मीदवार उतारा है। एनडीए की ओर से भाजपा ने लखीसराय के विधायक विजय कुमार सिन्हा को उम्मीदवार बनाया गया है तो वहीं विपक्ष में बैठी महागठबंधन की ओर से सिवान सदर से आरजेडी विधायक अबध बिहारी चौधरी को प्रत्याशी बनाया गया है। विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए पक्ष और विपक्ष के आमने सामने आने से पहली बार परंपरा तोड़ दी गई और इसे दिलचस्प बना दिया गया है।

Suggested News