बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार विधानसभा में घिर गए शिक्षा मंत्री, विपक्षी सदस्यों के सवाल से परेशान हो गए कृष्णंदन वर्मा

बिहार विधानसभा में घिर गए शिक्षा मंत्री, विपक्षी सदस्यों के सवाल से परेशान हो गए कृष्णंदन वर्मा

PATNA: बिहार विधानसभा में आज शिक्षा विभाग के सवालों ने शिक्षा मंत्री को परेशान कर दिया। शिक्षा मंत्री कृष्णंदन प्रसाद वर्मा सवालों से पूरी तरह से घिर गए।विपक्षी सदस्य शिक्षा मंत्री से पूरक पर पूरक सवाल पूछे जा रहे थे और मंत्री जी को जवाब नहीं सुझ रहा था।

दरअसल पूर्णिया के उत्क्रमित उच्च विद्यालय की चाहरदीवारी से जुड़ा सवाल था।मंत्री ने कहा कि उक्त स्कूल की चाहरदीवारी है।इस पर सदस्यों ने आपत्ति जता दी और मंत्री को घेर लिया है।कई सदस्य खड़े हो कर कहने लगे कि अधिकारियों ने मंत्री जी को गलत जानकारी दी है।गलत जानकारी को हीं सदन में मंत्री जी द्वारा दिया गया है।

राजद और कांग्रेस सदस्य मांग करने लगे कि जिन अधिकारियों ने सदन को गुमराह करने की कोशिश की है उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

शिक्षा मंत्री को फंसते देख विधानसभा अध्यक्ष विजय चौधरी ने बड़ी मुश्किल से मंत्री का बचाव करते हुए विपक्षी सदस्यों को शांत कराया।

Suggested News