बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार विधानसभा परिसर में विधायकों ने खूब बांटे पैसे, जानिए वजह......

बिहार विधानसभा परिसर में विधायकों ने खूब बांटे पैसे, जानिए वजह......

Patna: बिहार विधानसभा और विधानपरिषद में आज य़ानि शुक्रवार से होली की छुट्टी हो गई ।अब 16 मार्च से सदन की कार्यवाही शुरू होगी।अँतिम दिन विधायकों ने विधानसभा परिसर में खूब पैसे बांटे।

दरअसल आज के बाद सदन में छुट्टी रहेगी।सभी विधायक भी अपने-अपने क्षेत्र चले जायेंगे।लिहाजा विधायकों ने होली को लेकर कर्मियों को पर्व मनाने के लिए पैसे बांटे।

सदन की कार्यवाही जैसे हीं खत्म हुई और विधायक निकलने लगे इसके बाद विधानसभा के कर्मी एवं अन्य लोग विधायकों से होली मनाने के लिए पैसे मांगने लगे।विधायकों ने भी खुशी-खुशी पैसे बांटे और होली की बधाई दी।

ऐसा नहीं कि कोई एक विधायक बल्कि बड़ी संख्या में माननीयों ने कर्मियों को 200-500 रू देकर होली की शुभकामनाएं दी।


Suggested News