बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार विधानसभा में नवनिर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण,दोनों डिप्टी CM ने ली शपथ...

बिहार विधानसभा में नवनिर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण,दोनों डिप्टी CM ने ली शपथ...

पटनाः बिहार विधानसभा की कार्यवाही आज से शुरू हो गई है। 17वीं बिहार विधानसभा सत्र के दौरान सामाजिक दूरी बरतने के लिहाज से सदस्यों का बारी-बारी से शपथ होना है। सबसे पहले उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने शपथ लिया। इसके बाद डिप्टी सीएम रेणु देवी का शपथ हुआ। उसके बाद मंत्री विजय चौधरी ने शपथ लिया। इसके बाद मंत्री अमरेन्द्र प्रताप सिंह,डा. रामप्रीत पासवान ने शपथ लिया।

 इधर सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही कांग्रेस सदस्यों ने सरकार खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विधानसभा के बाहर कांग्रेस के विधायकों ने हाथ में तख्ती लेकर सरकार विरोधी नारेबाजी की।कांग्रेस विधायक दल के नेता अजित शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक गुलनाज को इंसाफ दो,महिला विरोधी सरकार शर्म करो के पोस्टर लहरा रहे थे और सरकार के खिलाफ जमकर  नारेबाजी कर रहे थे।

कोविड-19 के प्रभाव को देखते हुए अबकी बिहार विधानसभा का सत्र पांचो दिन विस्तारित भवन स्थित सेंट्रल हॉल में हो रहा है। यहीं राज्यपाल का अभिभाषण समेत अन्य गतिविधियां होंगी। शपथ ग्रहण को लेकर पहले दो दिन सदस्यों के बैठने की व्यवस्था आम रहेगी। शेष तीन दिन अध्यक्ष के आसन के दायें सत्तापक्ष जबकि बायें विपक्ष के सदस्यों के बैठने की व्यवस्था होगी। उधर विधानसभा के पुराने हॉल में 26 और 27 को विधान परिषद की कार्यवाही चलेगी। 


Suggested News