बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

विधानसभा में फंस गए भूमि सुधार मंत्री,राजद विधायक सिद्दिकी के सवाल का नहीं दे पाए जवाब..बचाव में उतरे नंदकिशोर यादव

विधानसभा में फंस गए भूमि सुधार मंत्री,राजद विधायक सिद्दिकी के सवाल का नहीं दे पाए जवाब..बचाव में उतरे नंदकिशोर यादव

PATNA: बिहार विधानसभा में प्रश्नकाल में सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाए जाने का सवाल उठा।राजद विधायक ने सरकार से पूछा कि अब तक बताएं कि कितने सरकारी तालाबों को अतिक्रमण मुक्त किया गया है।

राजद विधायक सिद्दिकी ने कहा कि राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री बताएं कि कितनने जगहों से अतिक्रमण हटाए गए हैं।इस सवाल का जवाब राम नारायण मंडल नहीं दे पाए।मंत्री ने कहा कि सरकार लगातार काम कर रही है।छोटे से लेकर बड़े लोग जो भी सरकारी भूमि पर कब्जा किए हैं उन सबको हटाया जा रहा है।लेकिन वे संख्या बताने में कामयाब नहीं पाए।

इस पर विपक्षी सदस्यों ने मंत्री को घेरा।बचाव में मंत्री नंदकिशोर यादव खड़े हुए।नंदकिशोर यादव ने कहा कि सिद्दिकी साहब पेपर पढ़ते ैहं।पटना में बड़े-बड़े भवन को तोड़ा गया है।लेकिन वे भी नहीं बता पाए कि इसकी संख्या कितनी है।

राजद सदस्य जब उत्तर से शांत नहीं हो रहे थे।इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष विजय चौधरी ने राजद सदस्यों को शांत कराया।

Suggested News