बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

चक्रवाती तूफान तितली का असर, बिहार के कई इलाकों में बारिश की संभावना

चक्रवाती तूफान तितली का असर, बिहार के कई इलाकों में बारिश की संभावना

PATNA : बंगाल की खाड़ी की ओर सक्रिय चक्रवातीय तूफान तितली का आंशिक असर बिहार में भी देखने को मिल सकता है। मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक पटना सहित बिहार के कुछ जिलों में गरज तड़क और तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक यह इसपर निर्भर करता है कि गंगेटिक पश्चिम बंगाल से उत्तर पश्चिम की ओर प्रवेश करता हुआ यह तूफान इस क्षेत्र में कितनी देर तक सक्रिय रहता है।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने के बाद इस तूफान के उत्तर पूर्व की ओर बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग ने गुरुवार को पटना, गया, भागलपुर और पूर्णिया के कुछ जगहों पर बारिश का पूर्वानुमान  है।

हालांकि पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार सुबह से ही धूप निकली है। पटना का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, "अगले 24 से 48 घंटे के दौरान राज्य के कुछ क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रह सकते हैं."

बिहार के भागलपुर का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री, गया का 22.3 डिग्री और पूर्णिया का 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है। बुधवार को पटना का अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

ओडिशा से टकराकर आगे बढ़ा तितली

बता दें कि बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान गुरुवार सुबह करीब पांच बजे ओडिशा में गंजम जिले के गोपालपुर के तट से टकराकर आगे बढ़ गया। इसकी वजह से गंजम, गजपति और पुरी जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। कई जगह पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए। मकानों के छप्पर उड़ गए। हालांकि, जनहानि की कोई खबर नहीं है।


Suggested News