बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Bihar Weather Update : पटना में सुबह-सुबह हुई बूंदाबांदी, प्रदेश के कई हिस्सों में छाये रहेंगे बादल

Bihar Weather Update : पटना में सुबह-सुबह हुई बूंदाबांदी, प्रदेश के कई हिस्सों में छाये रहेंगे बादल

पटना. बिहार लगातार मौसम करवटें बदल रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में बदल छाया हुआ है। इस बीच राजधानी पटना में रविवार को सुबह-सुबह बूंदाबांदी भी देखी गयी। वहीं राज्य के वातावरण में धीरे-धीरे गर्मी बढ़ने लगी है। राजधानी पटना में अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार को वैशाली राज्य का सर्वाधिक गर्म स्थान रहा। वैशाली में अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस सीतामढ़ी में रिकार्ड किया गया। गया के वातावरण में कोहरा छाया रहा। रविवार को प्रदेश का वातावरण शुष्क रहा।

वहीं मौसम विज्ञानिकों का कहना है कि प्रदेश का वातावरण काफी तेजी से बदल रहा है। ठंडा का प्रभाव धीरे-धीरे खत्म हो रहा है और गर्मी दस्तक दे रही है। प्रदेश में पछुआ का प्रवाह धीरे-धीरे बढ़ रहा है। वर्तमान में धरातल से पांच किलोमीटर ऊपर तक पछुआ का प्रवाह जारी है। पछुआ की गति में तेजी आने से वातावरण साफ रहने की उम्मीद है। उधर बंगाल की खाड़ी से नमी आने के कारण प्रदेश के दक्षिणी भाग के आकाश में बादल छा सकते हैं, लेकिन प्रदेश के अधिकांश हिस्से का आकाश साफ रहेगा।

उम्‍मीद जताई जा रही है कि राज्‍य में मार्च के आखिर तक यानी होली के आसपास गर्मी ठीकठाक असर दिखाने लगेगी। यूं भी अप्रैल से राज्‍य में गर्मी अपने पूरे रौ में आ जाती है। फिलहाल तापमान में हल्‍के उतार-चढ़ाव के साथ धीरे-धीरे सुबह-शाम लगने वाली ठंड भी जाती रहेगी और गर्मी का असर बढ़ता रहेगा। पछुआ हवा के कारण रात के वक्‍त अभी हल्‍की सर्दी महसूस हो रही है। पुरवा हवा बहने पर यह फर्क भी मिट जाएगा। राज्‍य में पुरवा हवा चलने के आसार पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने कुछ दिनों पहले ही जारी किया था, हालांकि अभी इसमें कुछ वक्‍त लग सकता है।

Suggested News