बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में नहीं होगा गाजा का असर, पश्चिम दक्षिणी क्षेत्र की ओर मुड़ा तूफान

बिहार में नहीं होगा गाजा का असर, पश्चिम दक्षिणी क्षेत्र की ओर मुड़ा तूफान

NEWS4NATION DESK : दक्षिणपश्चिम बंगाल की खाड़ी क्षेत्र में आये चक्रवाती तूफान गाजा का बिहार पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा। गुरुवार को दिन के दस बजे के बाद यह पश्चिम दक्षिणी क्षेत्र की ओर बड़ी तेज से मुड़ गया है। .

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक यह चेन्नई से 320 किमी पूर्व दक्षिण और नागापट्टनम से 300 किमी पूर्व दक्षिण पूर्वी ओर शिफ्ट कर गया है। मौसम विभाग के अनुसार गाजा चक्रवाती तूफान की वजह से नागापट्टनम के आसपास समुद्री तटों पर गुरुवार की देर शाम तक च्रकवाती हवा की गति 100 किमी प्रति घंटे तक पहुंच गई।

इधर पटना के तापमान में गुरुवार को भी एक डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। राजधानी का तापमान 31.2 और न्यूनतम 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गया का अधिकतम पारा 30.9 डिग्री और न्यूनतम 13.8 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का अधिकतम 30 और न्यूनतम 16.8 डिग्री दर्ज किया गया। पूर्णिया भी आम दिनों से गर्म रहा। यहां अधिकतम पारा 29.9 डिग्री और न्यूनतम 15.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। .

मौसम विभाग के मुताबिक बिहार में मौसम अभी शुष्क बना हुआ है और आज शुक्रवार को भी विभिन्न शहरों का अधिकतम पारा 30 डिग्री के आसपास रहेगा। सुबह शाम ठंडक की स्थिति रहेगी लेकिन नवंबर अंतिम हफ्ते में ही पारे के तेजी से गिरने के आसार हैं। 

Suggested News