बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में नही होगा ग्रीन ज़ोन,बिहार सरकार ने जारी किया आदेश,अब सिर्फ ये होगी छूट

बिहार में नही होगा ग्रीन ज़ोन,बिहार सरकार ने जारी किया आदेश,अब सिर्फ ये होगी छूट

PATNA: बिहार में कोरोना संकट लगातार गहराते जा रहा है ।अब तक बिहार में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 500 के पार पहुंच गई है ।इसी बीच बिहार सरकार ने निर्णय लिया है कि अब बिहार में कोई भी जिला ग्रीन जोन में नहीं रहेगा। यानी कि बिहार में सिर्फ 2 जोन होंगे। एक रेड जोन और दूसरा एलो जोन।गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव आमिर सुभानी ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है.

बिहार सरकार ने अपने आदेश में कहा है कि, नए नए क्षेत्रों में वायरस का लगातार प्रसार  हो रहा है।साथ ही  आगामी कुछ दिनों में अन्य राज्यों से प्रवासी मजदूरों तथा छात्रों की बड़ी संख्या के आगमन की स्थिति में आवश्यक हो गया है कि बिहार में लॉक डाउन को अधिक कड़ाई से लागू किया जाए।

 लिहाजा अब संपूर्ण बिहार में दो ही प्रकार के जोन होंगे। प्रथम रेड जोन के जिले जो भारत सरकार के मापदंडों के अंतर्गत समय-समय पर रेड जोन के रूप में अधिसूचित किए जाएंगे तथा द्वितीय राज्य के सभी शेष जिले ऑरेंज जोन माने जाएंगे।

 रेड जोन में भारत सरकार के द्वारा निर्गत सभी आदेश यथावत लागू रहेंगे। परंतु भारत सरकार की गाइडलाइन की कंडिका 7 के अंतर्गत दुकानें खोलने का जो आदेश है वह केवल आवश्यक वस्तुओं की बिक्री के लिए मान्य होगा।

 राज्य के ऑरेंज जोन अर्थात रेड जोन से भिन्न सभी क्षेत्रों में निम्न गतिविधियां जारी रहेंगी। सभी प्रकार के वस्तुओं के लिए ई कॉमर्स ,सभी प्रकार के निर्माण कार्य सभी प्रकार के उद्योगों का संचालन, बाल काटने की दुकाने स्पा और सैलून. उपरोक्त के अतिरिक्त और उनके लिए भी वही आदेश होगा जो रेड जोन के लिए है

Suggested News