बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रवासी मजदूरों की सेवा में जुटे,पटना-फतुहा मार्ग से पैदल घर जा रहे लोगों के बीच वितरित किया खाद्य सामाग्री

बिहार युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रवासी मजदूरों की सेवा में जुटे,पटना-फतुहा मार्ग से पैदल घर जा रहे लोगों के बीच वितरित किया खाद्य सामाग्री

PATNA: लॉकडाउन की वजह से बिहार के लाखो लोग दूसरे प्रदेशों में फंसे हैं.इस वजह से गरीबों-मजदूरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।प्रवासी मजदूरों को गृह राज्य में वापसी को  लेकर स्पेशल श्रमिक ट्रेन भी चलाई जा रही है।बावजूद इसके बड़ी संख्या श्रमिक पैदल हीं घर के लिए निकल पड़े हैं।

बिहार कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं ने पटना फतुहा मुख्य मार्ग पर दूसरे राज्यों से पैदल चलकर घऱ जा रहे लोगों की भूख-प्सास बुझाने का प्रयास किया है। हैदराबाद, दिल्ली,ओडिसा समेत अन्य जगहों से भूखे-प्यासे पैदल चल कर बिहार के अलग अलग जिलो मे जा रहे परेशान लोगों को युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भूख मिटाने की कोशिश की।

इस कार्य मे बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कुमार आशीष, पटना जिला कांग्रेस के अध्यक्ष सतेंद्र बहादुर, सौरभ सिन्हा,अमन राय ने सहयोग किया.कांग्रेस नेता कुमार आशीष ने युवा शक्ति से आग्रह किया है की अपने आस-पास से गुजर रहे प्रवासी मजदूरों की सेवा कीजिये।आस-पास से गुजरने वाले लोगों की प्यास बुझाने का काम करिए।

Suggested News